{"_id":"62f26ee410ee1b681b315ba8","slug":"nitish-kumar-is-disrespecting-the-mandate-of-bihar-s-people-bjp-mp-rs-prasad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: रविशंकर ने नीतीश को घेरा, कहा- जंगलराज, लूट, भ्रष्टाचार की बात करके आप ही भाजपा के पास आए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: रविशंकर ने नीतीश को घेरा, कहा- जंगलराज, लूट, भ्रष्टाचार की बात करके आप ही भाजपा के पास आए थे
Tue, 09 Aug 2022 07:57 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 09 Aug 2022 07:57 PM IST
सार
रविशंकर प्रसाद ने नीतीश को 2017 का वाकया याद दिलाया जब वह राजद का साथ छोड़कर भाजपा के साथ आ गए थे। प्रसाद ने नीतीश से कई तीखे सवाल भी पूछे।
विज्ञापन
रविशंकर प्रसाद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में सियासी उठापटक के बाद भाजपा नीतीश कुमार पर हमलावर है और उन्हें उनके पुराने बयानों की याद दिलाई। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा की नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान किया है। नरेंद्र मोदी की वजह से ही बिहार में एनडीए की सरकार बन पाई थी और आज नीतीश उन पर ही आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
रविशंकर ने कहा, नीतीश ने जनादेश का अपमान किया
प्रसाद ने कहा- नीतीश कुमार ने ही जंगलराज, लूट और भ्रष्टाचार की बात की थी। 2017 में वो ही हमारे पास आए थे। नीतीश ने जनादेश का अपमान किया है। आपने 2015 में लालू प्रसाद यादव के साथ जाने का फैसला क्यों किया था? 2017 में क्यों कहा था कि तेजस्वी यादव खुद पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप का जवाब नहीं दे रहे हैं। नीतीश जी, अपने पुराने टीवी के कमेंट देखिए। आपने कहा था कि इतने गंभीर आरोप के जवाब तो मिलने चाहिए। तब तेजस्वी ने कहा था कि वह अपने वकील से मिलकर इसका जवाब देंगे। तब आप भाजपा के साथ आ गए थे। 2019 में हमने अपने सिटिंग विधायकों के टिकट काटे थे, ताकि आपको अधिक टिकट मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविशंकर बोले, नरेंद्र मोदी के नाम पर आपने जीता था चुनाव
आप 2019 में नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव जीते थे। लोकसभा चुनाव में अकेले गए तो दो पर थे, साथ आए तो 16 हो गए। नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव जीते। मोदी जी ने बिहार में आपके लिए सघन प्रचार किया था तब एनडीए की सरकार बन पाई थी। विधानसभा में आपको 43 सीटें मिलीं, ऐसा क्यों हुआ ये आपको सोचना चाहिए। आपको 43 सीटें मिलीं, भाजपा की सीट आपसे दोगुनी थी, फिर भी पीएम मोदी ने दिल्ली में एलान किया कि सीएम आप बनेंगे। इसे भाजपा के हर कार्यकर्ता ने इसे स्वीकार किया था। पीएम मोदी ने आपको सीएम बनाया था। आज आप अपनी पार्टी को तोड़ने का आरोप लगा रहे हैं। आप कह रहे हैं कि भाजपा अब अटल जी वाली भाजपा नहीं है। तो आप 2020 में साथ क्यों थे? अब बिहार की जनता ही इसका जवाब देगी।