फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   nitish kumar insulted BJP workers: amit shah

'चारा चोर लालू के नाम से बदनाम हुआ बिहार'

Wed, 30 Sep 2015 05:58 PM IST
Updated Wed, 30 Sep 2015 05:58 PM IST
विज्ञापन
nitish kumar insulted BJP workers: amit shah

बिहार के बेगूसराय में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लालू नीतीश पर हमला बोलते हुए जनता को एक बार फिर जंगलराज की याद दिला दी।

विज्ञापन


दस जिलों के भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन के दौरान शाह ने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रहने के दौरान नीतीश लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं का अपमान करते रहे लेकिन बिहार को जंगलराज से बचाने और विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए हम लोगों ने अपमान सहकर भी उनका साथ दिया।

नीतीश ने भाजपा की पीठ में खंजर भोंकने का काम किया है। नीतीश सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। जिस लालू के राज को उन्होंने जंगलराज की संज्ञा दी, जिसे उन्होंने सत्ता पाने के लिए तब मुद्दा बनाया आज उसी लालू के साथ हाथ मिला लिया।
विज्ञापन


नीतीश कुमार के खिलाफ काफी आक्रामक अंदाज में प्रहार करते हुए शाह ने कहा कि नीतीश कुमार को आज सत्ता के लिए उस कांग्रेस से भी हाथ मिलाने में परहेज नहीं है जिसका जीवन भर जय प्रकाश नारायण विरोध करते रहे और नीतीश खुद को जेपी का शिष्य बताते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीतीश ने जार्ज फर्नांडिस को भी नहीं बख्‍शा

nitish kumar insulted BJP workers: amit shah

शाह ने कहा जिन जार्ज फर्नांडिस ने जेडीयू को आज यहां तक पहुंचाया उन्हें भी नीतीश कुमार ने किनारे लगा दिया। सब जानते हैं कि आज जार्ज किस हालत में हैं। शाह ने इस दौरान लालू को भी नहीं बख्‍शा।

लालू यादव को चारा चोर की संज्ञा देते हुए कहा कि बिहार आज चारा लालू के नाम से बदनाम है, हमें बिहार का वही खोया गौरव वापस लौटाना है। बिहार के विकास के लिए जरूरी है कि भाजपा के हाथ मजबूत किए जाएं।

उन्होंने जनता से आह्वान किया कि नीतीश ने भाजपा के साथ मिलकर ही बिहार का विकास किया था इसलिए इस बार भाजपा को मौका दिया जाए। जिससे वह पूरी तरह बिहार की किस्मत पलट सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed