{"_id":"58966c734f1c1bc64fe821ef","slug":"nitish-kumar-inaugurates-patna-book-fair-fills-color-in-lotus-flower","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नीतीश कुमार ने कमल के फूल में भरा रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश कुमार ने कमल के फूल में भरा रंग
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
Updated Sun, 05 Feb 2017 06:09 AM IST
विज्ञापन
कमल के फूल में रंग भरते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को चित्रकार के रूप में दिखे। उन्होंने हाथ में कूची थामी और कैनवास पर रंग बिखेरे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान में आयोजित पुस्तक मेले के उद्घाटन के बाद पद्मश्री बौआ देवी के बनाए कमल के फूल में जैसे ही रंग भरा, राजनीतिक पंडित इसके राजनीतिक अर्थ तलाशने लगे। वैसे नीतीश कुमार ने कहा कि बिहारियों का मन और मिजाज पढ़ने का होता है और ये हमेशा से उनकी पहचान रही है।
विज्ञापन
दरअसल, नीतीश से पूर्व उस कैनवास पर पद्म पुरस्कार से सम्मानित बौआ देवी ने मिथिला शैली में एक कमल की कलाकृति बनाई थी, नीतीश कुमार ने उसी कमल के फूल में कूची से रंग भरा। मिथिला में कमल को पुरैन कहा जाता है और कोहबर में पुरैन के चित्र वंश निरंतरता के लिए बनाए जाते हैं।
विज्ञापन
इससे पूर्व उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा कि असल बिहारी का मिजाज पढ़ना ज्ञान देना और ज्ञान लेना होता है, जिसका उदाहरण हाल के दिनों में बिहार ने प्रकाश पर्व, शराबबंदी औैर मानव श्रृंखला के जरिए लोगों को देने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के बारे में लोगों का विचार पहले कुछ और था, लेकिन ये मिजाज अब बदल रहा है।
विज्ञापन
परीक्षार्थियों को नीतीश का पैगाम
उन्होंने कहा कि पहले बिहार के प्रति लोगों के मन में नकारात्मकता थी, लेकिन अब सकारात्मक चीजें हावी हो रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परीक्षा की तैयारियों को लेकर कहा कि बिहार में वायरल शब्द काफी प्रचलित है। इसका प्रचलन मैट्रिक की परीक्षा के दौरान हुआ था, लेकिन इस बार परीक्षा ठीक तरीके से आयोजित किए जाने के साथ ही परीक्षा लेने वालों पर भी सख्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पढ़ने वाले स्कूल जाएं और सही से परीक्षा दें।
अमित शाह को नेता नहीं मानते लालू
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को गैर राजनीतिक व्यक्ति बताया है। लालू ने कहा है कि अमित शाह कोई नेता नहीं हैं, उनका कोई जनाधार नहीं है। वो पैसे का खेल खेलते हैं। पंजाब और गोवा में हो रहे मतदान के बारे में पूछने पर पत्रकारों को जवाब देते हुए राजद सुप्रीमो ने कहा कि अब बिल्कुल साफ हो गया है कि भाजपा का पत्ता साफ है। लालू ने कहा कि आज तो पंजाब और गोवा में मतदान हुआ है और राज्यों में बाद में होगा, लेकिन भाजपा कहीं नहीं है।
अमित शाह को नेता नहीं मानते लालू
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को गैर राजनीतिक व्यक्ति बताया है। लालू ने कहा है कि अमित शाह कोई नेता नहीं हैं, उनका कोई जनाधार नहीं है। वो पैसे का खेल खेलते हैं। पंजाब और गोवा में हो रहे मतदान के बारे में पूछने पर पत्रकारों को जवाब देते हुए राजद सुप्रीमो ने कहा कि अब बिल्कुल साफ हो गया है कि भाजपा का पत्ता साफ है। लालू ने कहा कि आज तो पंजाब और गोवा में मतदान हुआ है और राज्यों में बाद में होगा, लेकिन भाजपा कहीं नहीं है।