फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Kumar had called for the liberation of Ganga

नीतीश ने किया गंगा को आजाद करने का आह्वान

Wed, 17 Aug 2016 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पटना  
अमर उजाला ब्यूरो, पटना   Updated Wed, 17 Aug 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
Nitish Kumar had called for the liberation of Ganga
- फोटो : amar ujala
आजादी की 70 वीं वर्ष गांठ पर पटना के गांधी मैदान से राज्य की जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वच्छता के लिए गंगा को आजाद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गंगा को स्वच्छ बनाने के के लिए अविरल बनाने की जरूरत है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनका जन्म गंगा नदी के किनारे हुआ है, बचपन में रोज वे गंगा में स्नान करते थे, कितना स्वच्छ पानी होता था। लोग गंगा का पानी पीते थे, लेकिन आज वो बात नहीं रही। गंगा की दुर्दशा फरक्का बांध की वजह से हो रही है। बांध की वजह से गंगा में सिल्ट जमा हो रहा है, वे बार-बार इस मामले को केंद्र के सामने उठाते रहे हैं।
विज्ञापन


नीतीश कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी का सपना पूरा करने के लिए चंपारण यात्रा के 100 वें वर्ष में उनकी सरकार शराब बंदी पूरी मुस्तैदी से लागू कर रही हैं। कुछ लोग शराब बंदी को लेकर अफवाह फैला रहे हैं। इस पर ध्यान न दें। नीतीश कुमार ने कहा कि चंपारण यात्रा के 100 वें वर्ष को धूमधाम से मनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने सिखों के 10वें गुरु गुरु गोविंद सिंह की 350वें जन्म दिवस को और वृहत बनाने के लिए भी घोषणाएं कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीतीश ने दो नए विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा की

Nitish Kumar had called for the liberation of Ganga
नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार सात निश्चय लागू करने के लिए कृत संकल्प है और उस पर काम भी शुरू हो गया है। अगले चार वर्षों में सभी घरों में नल का जल, सभी घरों में बिजली, शौचालय देने का काम पूरा कर लिया जायेगा। दो अक्टूबर को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और बेरोजगार युवकों को सहायता राशि देने की योजना शुरू हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में फरवरी 2017 तक निशुल्क वाई-फाई सेवा शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने राज्य में पांच मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा भी की। ये मेडिकल कॉलेज सीतामढ़ी, वैशाली, भोजपुर, बेगूसराय और मधुबनी में खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने दो नए विश्वविद्यालय खोलने की भी घोषणा की,जिसमें से एक पूर्णिया में और दूसरा पटना में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के नाम से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed