{"_id":"7d02557bd68019c692099a2d54d9385a","slug":"nitish-kumar-greets-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश कुमार ने दी नरेंद्र मोदी को बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश कुमार ने दी नरेंद्र मोदी को बधाई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 22 May 2014 03:35 PM IST
विज्ञापन
बिहार के पूर्व सीएम और जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने फेसबुक पर नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। इससे पहले नीतीश ने कहा था कि वे जनादेश का सम्मान करते हैं।
विज्ञापन
नीतीश ने संकेत दिए कि वे इस लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार से निराश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि नवंबर 2015 में होने वाले बिहार विधानसभा के चुनावों में वे जनादेश के लिए जनता की अदालत में जाएंगे।
विज्ञापन
अपनी फेसबुक पोस्ट में नीतीश कुमार ने कहा कि,"चुनाव परिणाम आने के दिन ही हमने नये जनादेश के प्रति सम्मान प्रकट किया था। पुन: श्री नरेंद्र मोदी को उनकी जीत के लिए और प्रधानमंत्री मनोनीत होने पर मेरी शुभकामनाएं व बधाई।"
विज्ञापन
नीतीश ने फेसबुक पर जनता के नाम एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि," लोकसभा चुनाव में हमने अपना पक्ष आपके सामने रखा। देश और बिहार के हित की बात की। पद की कभी लालसा हमारी नहीं रही। अपनी सरकार के काम के आधार पर हमने चुनावों में आपसे मजदूरी मांगी।"
नीतीश ने लिखा कि,"चुनाव नतीजे आये, और यह मजदूरी नहीं मिली। हमें लगा कि पुन: आपका विश्वास अजिर्त करने की जरूरत है। इसलिए नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री का पद छोड़ा।"
माना जा रहा है कि अब नीतिश संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे और दोबारा से जेडीयू को बिहार में स्थापित करने की कोशिश करेंगे।