{"_id":"5b1bbadb4f1c1baa6e8b70bc","slug":"nitish-kumar-government-plans-khaini-ban-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के बाद खैनी पर भी प्रतिबंध लगाने की तैयारी में नीतीश सरकार, बनाया ये प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के बाद खैनी पर भी प्रतिबंध लगाने की तैयारी में नीतीश सरकार, बनाया ये प्लान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Sat, 09 Jun 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
बिहार में शराब पर प्रतिबंध के बाद नीतीश सरकार अब खैनी पर भी प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रही है। बिहार के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) संजय कुमार ने भी इस बात की पुष्टि की है। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा तो जल्द ही बिहार में खैनी पर प्रतिबंध लगा जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल बिहार सरकार ने केंद्र सरकार को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने मांग की है कि खैनी को फूड प्रोडक्ट में शामिल किया जाए लेकिन इसके लिए फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) की रजामंदी जरूरी है।
विज्ञापन
अगर एफएसएसएआई खैनी को फूड प्रोडक्ट में शामिल कर लेती है तो शराब के बाद खैनी भी बिहार से गायब हो जाएगी। दरअसल ऐसा करने पर खैनी को खरीदने और बेचने के साथ साथ इसके खाने पर भी रोक लगाई जा सकेगी। बता दें कि नीतीश सरकार ने दो साल पहले शराब पर भी प्रतिबंध लगाया था।
विज्ञापन