{"_id":"5ffcdf3e53901044a70fe389","slug":"nitish-kumar-government-increases-honorarium-of-junior-doctors-by-23-thousand-rupees-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: नीतीश कुमार की सरकार ने जूनियर डाक्टरों का मानदेय 23 हजार रुपए बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: नीतीश कुमार की सरकार ने जूनियर डाक्टरों का मानदेय 23 हजार रुपए बढ़ाया
Tue, 12 Jan 2021 04:59 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 12 Jan 2021 04:59 AM IST
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : Facebook
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने जूनियर डाक्टरों का मानदेय 23 हजार रुपये बढ़ा दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव कौशल किशोर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पी जी की पढ़ाई करने वाले छात्रों के मानदेय का निर्धारण 3 साल पर किए जाने का प्रावधान था।
विज्ञापन
इसी के अनुरूप राज्य के चिकित्सा/डेंटल महाविद्यालय के पीजी में अध्ययनरत छात्रों के मानदेय 1 जनवरी, 2020 से बढ़ाया जाता है। पीजी के प्रथम वर्ष के छात्रों को अब 68,545 रुपए दी जाएगी, इन्हें अब तक 50 हजार रुपये मिलते थे। वहीं द्वितीय वर्ष के छात्रों को अब 75,399 रुपए मिलेंगे।
विज्ञापन
इन्हें अब तक 55 हजार रुपये मिल रहे थे। वहीं अंतिम वर्ष के छात्रों को 82,938 रुपये हर महीने दिए जाएंगे। गौरतलब है जूनियर डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने के लिए 11 दिनों तक हड़ताल की थी, जिसमें 100 से अधिक मरीजों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन