फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish kumar give explanation on his controversial tweet

नीतीश ने किसको कहा सांप और किसको चंदन?

Wed, 22 Jul 2015 04:18 PM IST
Updated Wed, 22 Jul 2015 04:18 PM IST
विज्ञापन
Nitish kumar give explanation on his controversial tweet

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक ट्वीट ने राजनीतिक महकमे में हलचल मचा दिया है। उनके इस ट्वीट को आरजेडी प्रमुख लालू यादव से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने रहीम के एक दोहे के माध्यम से खुद की तुलना चंदन से और लालू की तुलना सांप से की है। हालांकि एक पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने इस बात से साफ इंकार कर दिया।

विज्ञापन


एक पत्रकार के सवाल के जवाब में उन्होंने सांप को बीजेपी से जोड़ दिया। नीतीश ने कहा कि उन्होंने दोहा बीजेपी के लिए लिखा था। वह पृष्ठभूमि पर बात कर रहे थे और सांप का प्रयोग जहरीले विचारों के लिए किया। आपको बता दें कि नीतीश ट्वीटर पर #AskNitish के नाम से एक कैंपेन चला रहे हैं। इसके माध्यम से वह जनता से सीधे संवाद स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

#AskNitish नाम से चला रहे हैं कैंपेन

Nitish kumar give explanation on his controversial tweet

इसी बीच @SunilVChandak ने उनसे सवाल पूछा कि अगर इस चुनाव में लालू जी आपसे ज्यादा सीट जीत जाते हैं तो आप कैसे जनता के अच्छे विकास का काम कर पाएंगे। इस सवाल के जवाब में नीतीश ने कहा कि बिहार का विकास मेरी मुख्य प्राथमिकता है। इसके बाद दोहे के जरिए अपनी बात पूरी की।

जो रहीम उत्तम प्रकृति, का करी सकत कुसंग।
चन्दन विष व्यापत नहीं, लिपटे रहत भुजंग।


इस दोहे का मतलब है कि जिस व्यक्तिक के विचार अच्छे होते हैं वह बुरी संगत में पड़ने के बाद भी नहीं बिगड़ सकता, ठीक वैसे ही जैसे चंदन के पेड़ सांप के लिपटे रहने के बाद भी वह विषैला नहीं होता। अब उनके इस जवाब का मतलब किससे जुड़ा था यह तो नीतीश कुमार के अलावा किसी को नहीं पता लेकिन उन्होंने सांप को बीजेपी के जहरीले विचारों से जोड़कर अपना पीछा छुड़ा लिया है।

बिहार में हाल ही में विधानसभा चुनाव होने हैं और इस चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए नीतीश ने अपने धूर विरोधी लालू यादव से समझौता किया था लेकिन उनके इस समझौते को शुरुआत से ही संदेह की निगाह से देखा जा रहा है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि जैसे-जैसे चुनाव की तारीखें नजदीक आती हैं  नेता एक दूसरे पर विवादित टिप्पणियां करने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed