नीतीश ने किसको कहा सांप और किसको चंदन?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक ट्वीट ने राजनीतिक महकमे में हलचल मचा दिया है। उनके इस ट्वीट को आरजेडी प्रमुख लालू यादव से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने रहीम के एक दोहे के माध्यम से खुद की तुलना चंदन से और लालू की तुलना सांप से की है। हालांकि एक पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने इस बात से साफ इंकार कर दिया।
एक पत्रकार के सवाल के जवाब में उन्होंने सांप को बीजेपी से जोड़ दिया। नीतीश ने कहा कि उन्होंने दोहा बीजेपी के लिए लिखा था। वह पृष्ठभूमि पर बात कर रहे थे और सांप का प्रयोग जहरीले विचारों के लिए किया। आपको बता दें कि नीतीश ट्वीटर पर #AskNitish के नाम से एक कैंपेन चला रहे हैं। इसके माध्यम से वह जनता से सीधे संवाद स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।
#AskNitish नाम से चला रहे हैं कैंपेन
इसी बीच @SunilVChandak ने उनसे सवाल पूछा कि अगर इस चुनाव में लालू जी आपसे ज्यादा सीट जीत जाते हैं तो आप कैसे जनता के अच्छे विकास का काम कर पाएंगे। इस सवाल के जवाब में नीतीश ने कहा कि बिहार का विकास मेरी मुख्य प्राथमिकता है। इसके बाद दोहे के जरिए अपनी बात पूरी की।
जो रहीम उत्तम प्रकृति, का करी सकत कुसंग।
चन्दन विष व्यापत नहीं, लिपटे रहत भुजंग।
इस दोहे का मतलब है कि जिस व्यक्तिक के विचार अच्छे होते हैं वह बुरी संगत में पड़ने के बाद भी नहीं बिगड़ सकता, ठीक वैसे ही जैसे चंदन के पेड़ सांप के लिपटे रहने के बाद भी वह विषैला नहीं होता। अब उनके इस जवाब का मतलब किससे जुड़ा था यह तो नीतीश कुमार के अलावा किसी को नहीं पता लेकिन उन्होंने सांप को बीजेपी के जहरीले विचारों से जोड़कर अपना पीछा छुड़ा लिया है।
बिहार में हाल ही में विधानसभा चुनाव होने हैं और इस चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए नीतीश ने अपने धूर विरोधी लालू यादव से समझौता किया था लेकिन उनके इस समझौते को शुरुआत से ही संदेह की निगाह से देखा जा रहा है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि जैसे-जैसे चुनाव की तारीखें नजदीक आती हैं नेता एक दूसरे पर विवादित टिप्पणियां करने लगते हैं।