फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish kumar gave a big gift for bihar's teacher

चुनाव से पहले बिहार के शिक्षकों को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा

Tue, 28 Jul 2015 01:55 PM IST
Updated Tue, 28 Jul 2015 01:55 PM IST
विज्ञापन
Nitish kumar gave a big gift for bihar's teacher

बिहार विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सौगातों का पिटारा खोल दिया। उन्होंने नियोजित शिक्षकों को वेतनमान देने और आम आदमी को शिकायतों के निवारण का कानूनी अधिकार देने के साथ डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा में भी दो साल का इजाफा कर दिया है।

विज्ञापन


नीतीश ने सोमवार को अपनी सरकार के 10 वर्षों के कामों का रिपोर्ट कार्ड जारी करने के अवसर पर इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से नियोजित सभी प्रशिक्षित/अप्रशिक्षित, प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक एवं पुस्तकालय अध्यक्षों को एक जुलाई, 2015 के प्रभाव से वेतनमान दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्राथमिक से उच्च माध्यमिक शिक्षकों को 5200-20200 का वेतनमान मिलेगा। वेतनमान के साथ 113 फीसदी महंगाई भत्ता और 2000 से 2800 तक का ग्रेड पे, 200 रुपये मेडिकल और एचआरए भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के लोगों को मिलेगा शिकायत का कानूनी अधिकार

Nitish kumar gave a big gift for bihar's teacher

बता दें कि बिहार में यह एक बड़ा मुद्दा था। 8 मार्च, 2013 को तत्कालीन वित्त मंत्री सुशील मोदी ने तो इस मसले पर यहां तक कह दिया था कि भगवान भी नियोजित शिक्षकों को वेतनमान नहीं दे सकता है।

मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही राज्य में चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा भी 65 से बढ़ाकर 67 करने का ऐलान किया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने राज्य के पत्रकारों के लिए पेंशन योजना को भी एक अगस्त, 2015 से लागू करने की घोषणा की है।

नीतीश ने बताया कि बिहार में लोकसेवा अधिकार कानून बनाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि बिहार ऐसा पहला राज्य होगा जहां लोगों को शिकायत करने का कानूनी अधिकार होगा और इसके लिए लोक शिकायत कानून अधिनियम सरकार अगले सत्र में लाया जाएगा।

उन्होंने किसान सलाहकार के मानदेय में दो हजार जबकि टोला सेवक और शिक्षा स्वयंसेवी के मानदेय में तीन हजार रुपये की वृद्धि करने की भी घोषणा की। इसके अलावा नीतीश ने शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में भी कई घोषणाएं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed