{"_id":"8ad689a0-b70b-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"nitish-kumar-came-in-defense-of-rail-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश ने किया रेल मंत्री का बचाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश ने किया रेल मंत्री का बचाव
पटना/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 07 May 2013 05:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल मंत्री पवन बंसल के भांजे की भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तारी के बाद उनके इस्तीफे की मांग के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस्तीफा देना या न देना रेल मंत्री को निजी निर्णय होगा।
विज्ञापन
पटना में 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा में रेल मंत्री का बचाव करते हुए नीतीश ने कहा कि इस मामले पर वे इस्तीफा देंगे या नहीं यह उनका निजी मामला है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर उनका यह निर्णय व्यक्तिगत निर्णय है। इस मामले में जांच के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
कोयला आवंटन के मामले में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है, इसलिए इस पर बहुत कुछ बोलना उचित नहीं है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इन दोनों मामले में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का प्रमुख दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार रेल मंत्री और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहा है।