फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   nitish kumar bihar

धरने पर बैठे बिहार के सीएम नीतीश कुमार

Sun, 02 Mar 2014 05:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 02 Mar 2014 05:32 PM IST
विज्ञापन
nitish kumar bihar

बिहार के सीएम पटना के गांधी मैदान में धरने पर बैठ गए हैं। उनकी मांग है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए। नीतीश ने कहा कि जब सीमांध्र को विशेष राज्य का दर्जा मिल सकता है तो फिर बिहार को क्यों नहीं?

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने एक बार फिर 'विशेष राज्य' कार्ड पर दांव लगाया है। जेडीयू के बिहार बंद का असर दिखने लगा है। जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने सड़कें जाम कीं और ट्रेनों को रोक दिया। एनएच-24 पर आगजनी भी की गई।
विज्ञापन


बिहार की राजनीति आजकल कई रंग दिखा रही है। लोजपा ने भाजपा का दामन खाम लिया है जबकि माना जा रहा है कि राजद अकेले चुनाव लड़ेगी।

ऐसे में कांग्रेस के साथ जेडीयू जुड़ेगी या नहीं इस सवाल का जवाब तो भविष्य की गर्त में है लेकिन ऐसे कयास जरूर लगाए जा रहे हैं और चर्चाएं फिजाओं में तैर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जेडीयू भी अंतर्कलह से जूझ रही है। हाल ही में पार्टी ने पांच सांसदों को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि ये 'विशेष राज्य' वाला दांव चुनाव में जेडीयू की कितनी मदद कर पाएगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed