{"_id":"573982424f1c1b644eac7029","slug":"nitish-kumar-announced-cbi-probe-in-rajdev-ranjan-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार हत्याकांड में घिरी नीतीश सरकार ने की सीबीआई जांच की सिफारिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकार हत्याकांड में घिरी नीतीश सरकार ने की सीबीआई जांच की सिफारिश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 16 May 2016 03:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवान के पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड मामले में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर चारों ओर से घिरी नीतीश सरकार ने मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। इस बात की घोषणा खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की।
विज्ञापन
पत्रकारों के सामने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा राज्य में पिछले कुछ समय में हुई घटनाओं से उन्हें भी काफी दुख पहुंचा है और सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि इस तरह की वारदातों पर लगाम लगाई जा सके। उन्होंने कहा अगर किसी पत्रकार पर हमला होता है तो हम इसे अपने ऊपर हमला मानते हैं। मुझे पुलिस पर पूरा भरोसा है लेकिन पीड़ित परिवार की गुजारिश पर हम इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश करते हैं।
विज्ञापन
वहीं उन्होंने विपक्ष के उन हमलों पर भी जवाब दिया जो बिहार में दोबारा जंगलराज की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा जो लोग बिहार में जंगलराज की बात कर रहे हैं उन्हें अपनी हार के बाद अपनी सोच बदलने की जरूरत है। नीतीश ने कहा मैं राजनीति में चेहरा देखकर बात नहीं करता जो सही लगता है वो ही करता हूं।
विज्ञापन
वहीं नीतीश की इस घोषणा के बाद भाजपा प्रवक्ता रामेश्वर चौरसिया ने कहा सरकार अपना चेहरा छिपाने के लिए अब सीबीआई जांच की सिफारिश की है। उनके 11 विधायक और एमएलसी अपराधिक मामलों में फंसे हैं लेकिन उनके खिलाफ कोईकार्रवाई नहीं हुई।