नीतीश कुमार दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती, सीट बंटवारे पर लग सकती है मुहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वास्थ्य जांच के लिए मंगलवार को नयी दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती हुए। अस्पताल सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र ने बताया कि कुमार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निजी वार्ड में भर्ती हुए। उन्होंने बताया कि बुखार, आंखों और घुटनों में समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती किया गया। हालांकि, उनके रोग की पहचान अभी की जानी बाकी है।
नीतीश कुमार सोमवार की दोपहर को पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। दिल्ली आकर वह दिल्ली स्थित अपने नए आवास 6 के कामराज लेन पहुंचे और यहां विश्वकर्मा पूजा में शामिल हुए। यहां आने से पहले उन्होंने वायरल बुखार की शिकायत की थी जिसकी वजह से पिछले दिनों उन्होंने अपने कई कार्यक्रमों को रद्द कर दिया था। एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।
नीतीश की बीमारी को लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने तंज कसा था और उनका मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग की थी। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में ही रहेंगे। इसी वजह से संभावना जताई जा रही है कि दिल्ली प्रवास के दौरान वह लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एनडीए के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।
Bihar CM Nitish Kumar has been admitted in AIIMS (All India Institutes of Medical Sciences) Delhi for routine health checkup: Sources (file pic) pic.twitter.com/YQG2ENlwms
— ANI (@ANI) September 18, 2018