फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish hot...again: On the failure of liquor ban, said to BJP MLA- KYA HO GAYA TUMKO, AREY A...TUM BOL RAHE HO

Bihar: शराबबंदी पर विधानसभा में हंगामा, भड़के सीएम नीतीश, विपक्षी सदस्य से बोले- अरे ये...तुम बोल रहे हो?

Wed, 14 Dec 2022 01:38 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Wed, 14 Dec 2022 01:38 PM IST
सार

नीतीश हत्थे से उखड़ गए। भाजपा सदस्य की ओर उंगली उठाकर कहा- “शराबबंदी के समय पक्ष में थे। क्या हो गया तुमको, अरे ए...तुम बोल रहे हो?”

विज्ञापन
Nitish hot...again: On the failure of liquor ban, said to BJP MLA- KYA HO GAYA TUMKO, AREY A...TUM BOL RAHE HO
सदन में नीतीश उंगली दिखाकर तेज आवाज में बोलने लगे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीतीश कुमार का गुस्सा एक बार फिर सामने आया और वह भी सदन में सत्र के दौरान। सारण में जहरीली शराब से मौत पर विपक्ष दलों के कुछ सदस्य सरकार को आगे-आगे बढ़कर घेर रहे थे। शराबबंदी को फेल बता रहे थे। मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांग रहे थे। इसी पर नीतीश हत्थे से उखड़ गए। भाजपा सदस्य की ओर उंगली उठाकर कहा- “शराबबंदी के समय पक्ष में थे। क्या हो गया तुमको, अरे ए...तुम बोल रहे हो? इसका मतलब है कि तुम ही लोग गड़बड़ कर रहे हो।” गुस्से में मुख्यमंत्री की ओर से इस तरह सदन में तू-तड़ाक किए जाने पर भाजपा भी आर-पार के मूड में आ गई है। विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही से प्रतिपक्ष के नेता की बातों को हटाना और मुख्यमंत्री का इस तरह भाजपा विधायकों के साथ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से मांग की कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को माफी मांगने कहें।

विज्ञापन


विज्ञापन

बिहार में 11 दिसंबर से विधानमंडल का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इस दरम्यान एक तरफ मुख्यमंत्री ने महागठबंधन का 2025 का नेता तेजस्वी यादव को घोषित कर दिया और दूसरी तरफ बिहार में बढ़े अपराध को लेकर विपक्ष सरकार को घेरे हुए है। विपक्ष ने सारण में जहरीली शराब से मौत पर सीधे मुख्यमंत्री से इस्तीफा की मांग कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed