फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   News from liquor ban Bihar: 21 died due to liquor in Saran, relatives said – poisonous liquor killed

Bihar: शराबबंदी की फिर खुली पोल, जहरीली शराब से 30 की मौत, 25 की हालत गंभीर

Wed, 14 Dec 2022 06:28 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Wed, 14 Dec 2022 06:28 PM IST
सार

शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर एकमुश्त 21 लोगों की शराब से मौत हुई है। परिजन जहरीली शराब से मौत का दावा कर रहे हैं, जबकि प्रशासन इस बारे में कुछ नहीं बोल रहा है। इस बार घटना सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोइला गांव में हुई है।

विज्ञापन
News from liquor ban Bihar: 21 died due to liquor in Saran, relatives said – poisonous liquor killed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

शराबबंदी वाले राज्य बिहार में जहरीली शराब पीने से फिर कम से कम 30 लोगों की जान चली गई है। 25 से अधिक की हालत गंभीर है। इसी साल दो अन्य घटनाओं में जहरीली शराब पीने से लगभग 50 लोगों की मौत हुई थी। विधानसभा में बुधवार को विपक्षी ने जब इस बारे में सवाल किया, तो सीएम नीतीश कुमार आगबबूला हो गए और बर्बादी की धमकी तक दे डाली।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सारण जिले के अमनौर मसरख, इसुआपुर और मरौढ़ा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जहरीली शराब की खेप मंगलवार को पहुंची थी। कम से कम 100 लोगों ने शराब पी। इसके तुरंत बाद कई लोगों को उल्टी-दस्त होने लगी। कुछ लोगों की तत्काल मौत भी हो गई। कई की आंखों की रोशनी चली गई। लोगों को जिला मुख्यालय छपरा में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। बुधवार तक एक के बाद एक मौत होती रही। मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि अस्पताल में भर्ती कई लोगों की हालत बेहद नाजुक है। एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया, अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, लोगों ने प्रशासन पर लीपापोती करने और पीड़ितों को डराने-धमकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मृतकों में डोइला के 45 वर्षीय संजय सिंह (पिता- वकील सिंह), 46 वर्षीय विजेन्द्र यादव (पिता- नरसिंह राय), 38 वर्षीय अमित रंजन (पिता- द्विजेंद्र सिन्हा) के अलावा मशरख थाना क्षेत्र के 38 वर्षीय कुणाल सिंह (पिता- यदु सिंह), हरेंद्र राम (पिता- गणेश राम), 55 वर्षीय रामजी साह (पिता- गोपाल साह), 30 वर्षीय मुकेश शर्मा (पिता- बच्चा शर्मा), मंगल राय (पिता- गुलराज राय), 42 वर्षीय नासिर हुसैन (पिता- समसुद्दीन), 43 वर्षीय जयदेव सिंह (पिता- बिंदा सिंह), 42 वर्षीय रमेश राम (पिता- कन्हैया राम) व 48 वर्षीय चंद्रमा राम (हेमराज राम), अजय गिरी (पिता- सूरज गिरी), भरत राम (पिता- मोहर राम), मनोज राम (पिता- लालबाबू राम), गोविंद राय (पिता- घिनावन राय), 55 वर्षीय ललन राम (पिता- करीमन राम), ललन राम (पिता- करीमन राम), प्रेमचंद साह (पिता- मुनिलाल साह), महुली इसुआपुर के दिनेश ठाकुर (पिता- अशर्फी ठाकुर), बहरौली के शैलेंद्र राय (पिता- दीनानाथ राय) और मढ़ौरा थाना क्षेत्र का 16 वर्षीय विक्की महतो शामिल हैं। मंगलवार रात से बुधवार दोपहर तक यह मौतें हुई हैं। स्थानीय स्तर पर इलाज करा रहे चार अन्य की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। इनमें से सूरज और कमलेश साह को पटना रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed