फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   nitish govt will donate land to poor general caste people

बिहार में सवर्णों के लिए नीतीश का बड़ा कदम

Mon, 14 Dec 2015 02:53 PM IST
Updated Mon, 14 Dec 2015 02:53 PM IST
विज्ञापन
nitish govt will donate land to poor general caste people

पटना की नीतीश सरकार ने आम जनता के लिए एक और लाभकारी कदम उठाने की घोषणा कर दी है, जिसके तहत गरीब और भूमिहीन सवर्णों को तीन डेसिमिल जमीन मुफ्त दी जाएगी।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री मदन मोहन झा ने बताया कि अगर किसी क्षेत्र में सरकार के पास पर्याप्त जमीन नहीं होगी तो जमीन खरीदकर जरूरतमंद सवर्णों को दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भूदान या दान में दी गई जमीन के अलावा सरकार की लाखों एकड़ जमीन के कागजात भूमिहीनों को दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद भी काफी संख्या में लोगों को जमीन पर कब्जा नहीं मिला था। ऐसे में उन लोगों के लिए भी विशेष अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व मंत्री ने दी जानकारी

nitish govt will donate land to poor general caste people

कांग्रेस कोटे से मंत्री बने मदन मोहन झा प्रदेश ने कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सरकार चाहती है कि भूमि से वंचित गरीब सवर्ण जो खेती से जुड़े हैं उन्हें भी इस लायक बनाया जाए कि वो खेती किसानी कर सकें।

इसलिए भूदान यज्ञ समि‌ति से दो ऐसे जिलों के नाम देने को कहा गया है जहां सरकार भूमिहीनों को जमीन दे सके। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने फिलहाल उन्हें पूर्णिया, वैशाली और गया जिलों के बारे में जानकारी दी है जहां काफी संख्या में भूमिहीन सवर्ण हैं।

मंत्री ने बताया कि जल्द ही वह इन जिलों का दौरा कर वास्तविक हालात जानेंगे और वहां लोगों को जमीन दिलाने की व्यवस्‍था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed