{"_id":"11c9523c-0a35-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"nitish-demand-special-state-status-for-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"'विशेष दर्जे के लिए जान भी चली गई तो परवाह नहीं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'विशेष दर्जे के लिए जान भी चली गई तो परवाह नहीं'
सुपौल/एजेंसी
Updated Sat, 29 Sep 2012 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग दोहराते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि अगर राज्य के साढे़ दस करोड़ लोगों को उनका वाजिब अधिकार दिलाने में उनकी जान भी चली जाती है तो उन्हें इसकी परवाह नहीं है।
अधिकार यात्रा के दौरान आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यात्रा में बाधा पहुंचाने के लिए उनके काफिले पर पथराव और आगजनी की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बोली से चलता है, हिंसक रूप अपनाकर नहीं। नीतीश ने कहा कि इन घटनाओं से वे घबराने वाले नहीं है और यदि इस अभियान में जान भी चली जाती है तो मुझे इसकी परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलवाने का जो संकल्प लिया गया है, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।