फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish cabinet minister mukesh sahani says lockdown mandatory in state over corona surge

बिहार: नीतीश के इस मंत्री ने की लॉकडाउन की मांग, कहा- मेरे आवास को बना दो आइसोलेशन सेंटर

Sun, 18 Apr 2021 04:45 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 18 Apr 2021 04:45 PM IST
सार

बिहार सरकार के एक मंत्री ने राज्य में पूर्ण बंदी की मांग की है। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) चीफ और बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी ने राज्य में लॉक़डाउन लगाने की वकालत की है।

विज्ञापन
Nitish cabinet minister mukesh sahani says lockdown mandatory in state over corona surge
मुकेश सहनी, मंत्री, बिहार सरकार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

बिहार में कोरोना की दूसरी लहर जानलेवा होती जा रही है। राज्य में कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दी है। बीते 24 घंटे में करीब आठ हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। वहीं 35 लोगों की जान चली गई । इसी बीच बिहार सरकार के एक मंत्री ने राज्य में पूर्ण बंदी की मांग की है। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) चीफ और बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी ने राज्य में लॉक़डाउन लगाने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि कोरोना से स्थिति विस्फोटक होती जा रही है। ऐसे में पू्र्ण बंदी ही एक मात्र विकल्प है। 

बिहार में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीज
शनिवार को राज्यपाल के साथ हुई सर्वदलीय बैठक में मुकेश सहनी भी शामिल हुए थे। उन्होंने महाराष्ट्र में कोरोना से बिगड़े हालात का उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार में भी संक्रमण का फैलाव तेजी से बढ़ रहा है। इसके लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाना बेहद जरूरी है। साथ ही उन्होंने अपने सरकारी आवास को आइसोलेशन सेंटर में तब्दील करने की भी बात कही। मुकेश सहनी ने कहा कि पशुपालन विभाग के तहत आने वाले 1137 पशु चिकित्सक, 50 एंबुलेंस और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय भवन का इस्तेमाल सरकार क्वारंटाइन सेंटर बनाने के लिए करे। 

विज्ञापन

सीएम नीतीश ने एसपी-कलेक्टर से की बात
बता दें कि बिहार में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को जिले के सभी कलेक्टरों और एसपी के साथ वीडियो क्रांन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक ली। मुख्यमंत्री ने जिले में कोरोना के बारे में विस्तार से बातचीत की। साथ ही इसे रोकने के लिए जिलाधिकारियों से सुझाव मांगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरजेडी ने भी पूर्ण लॉकडाउन की मांग की
बता दें कि मुकेश सहनी से पहले सर्वदलीय बैठक में राज्य के मुख्य विपक्षी दल आरजेडी ने लॉकडाउन लगाने की मांग की थी। तेजस्वी यादव ने बैठक में कहा था कि राज्य में वीकेंड लॉकडाउन से स्थिति नियंत्रित नहीं होने वाली है, इसके लिए पूर्ण बंदी ही उचित समाधान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed