नीतीश का मोदी पर पलटवार, अब बीमारू नहीं रहा बिहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार दोपहर प्रधानमंत्री मोदी ने जहां बिहार की नीतीश सरकार को कानून व्यवस्था और विकास के मुद्दों पर घेरा था वहीं शाम होते होते नीतीश कुमार ने उन पर पलटवार कर दिया। पीएम मोदी के जंगलराज और अन्य बयानों पर नीतीश ने एक एक कर उनका जवाब दिया।
शुरूआत की पीएम मोदी को बिहार को बीमारू राज्य बताने वाले बयान से। नीतीश ने कहा कि पीएम को पता नहीं है कि बिहार अब बीमारू राज्य नहीं रहा। हमने यहां दस साल में जबरदस्त काम कराया है इसका श्रेय तो इनकी पार्टी के स्थानीय नेता भी लेना चाहते हैं।
इनके राज्य के जितने नेता हैं जब हम दस साल का सरकार का रिपोर्ट कार्ड देते हैं तब ये दलील देते हैं कि साढ़े सात साल तो हम भी साथ थे। बिहार में भाजपा की सरकार बनाने की बात पर उन्होंने कहा कि यानि केन्द्र और राज्य में एक ही सरकार होगी तभी विकास होगा, यह इनके इरादों को प्रकट करता है कि राज्य में अगर दूसरी पार्टी की सरकार होगी तो हम उसका सहयोग नहीं करेंगे।
इसका मतलब है कि आप लोगों को धमका दे रहे हैं यह तो उन्हें शोभा नहीं देता। दस साल तक केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी हमने तब भी काम कराया था।
भूल गए वाजपेयी ने जब राजधर्म निभाने की बात कही थी
वहीं जंगलराज पर नीतीश ने मोदी को याद दिलाया कि, 2002 में जो हुआ उसे भूल गए। तबके प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने तो उन्हें राजधर्म का पालन करने के लिए कह दिया था।
वहीं जेडीयू को जनता दमन और उत्पीड़न पार्टी कहने पर सवाल पूछा कि, कहां हुआ है जनता का उत्पीड़त बताइए तो जरा।
वहीं उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर भी निशाना साधा। कहा, जेल को सुधारगृह के रूप में माना जाता है। और वो जेल से बिगड़कर आने की बात करते हैं वो भी तब जब उनके मंच पर बैठे उनकी पार्टी के अध्यक्ष भी जेल की यात्रा कर आए हैं। आपने बता दिया है कि आपने बीजेपी की जिम्मेदारी वैसे ही व्यक्ति को दी है जिनमें वे गुण भी हैं।
उन्होंने मोदी को राजनीति से अपराधीकरण मुक्त करने की भी चुनौती दी। क्या आप ये घोषणा करेंगे कि आप किसी अपराधिक व्यक्ति को टिकट नहीं देंगे। उन्होंने मोदी सरकार को ट्वीटर सरकार कहा।
अपने आंकड़े देख लेते तो गलती न करते पीएम
मोदी पर तंज कसा कि पता नहीं कभी-कभी वे क्या बोल जाते हैं। गया जैसी पावन भूमि पर भी असत्य कहने से नहीं चूके। अगर कुछ कहना ही था तो यहां के बारे में कोई घोषणा कर देते। उन्होंने मोदी के उस बयान की भी आलोचना की जिसमें उन्होंने लोगों के गया आने में डर लगने की बात कही थी।
नीतीश ने कहा कि मोदी यहां आने से पहले अपने आंकड़े देख लेते थे तो सही बोलते। गया में आज की तारीख में गोवा से भी ज्यादा पर्यटक आते हैं। और वे कहते हैं कि लोग यहां आने से डरते हैं।
मोदी के उल्टे लौटे के बयान पर कहा गया में अर्ध्य तो उल्टे लौटे से ही दिया जाता है। वहीं पीएम का उपहास उड़ाते हुए उन्होंने कहा कि आज उन्होंने हमे यह ज्ञान भी दे दिया कि गंगा दिल्ली से चलती है।