{"_id":"13bee16a16cb44fc492fbaa9c7ff45a5","slug":"nitish-attack-on-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर से आने वाली गंदगी को साफ करेंगे बिहारी: नीतीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर से आने वाली गंदगी को साफ करेंगे बिहारी: नीतीश
एजेंसी/पटना
Updated Sun, 03 Nov 2013 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच जुबानी जंग रुकने का नाम नहीं ले रही।
विज्ञापन
नीतीश ने मोदी और भाजपा पर ताजा हमला करते हुए कहा है कि धनतेरस के दिन राज्य के लोगों ने बड़ी संख्या में झाड़ू की खरीद की, ताकि बाहर से आने वाली गंदगी को साफ किया जा सके।
यहां एक कार्यक्रम में नीतीश ने कहा कि लोग अपने घर और राज्य को गंदा करने के लिए बाहर से आने वाली गंदगी को साफ करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता गंदगी को साफ कर हमेशा के लिए अंधकार को दूर भगा देगी।
विज्ञापन
नीतीश ने एक दिन पहले ही कहा था कि राज्य में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के लिए यहां बाहरी लोग आ रहे हैं। नीतीश के इस बयान को सीधे तौर पर मोदी पर निशाने के रूप में देखा जा रहा था।
विज्ञापन
मालूम हो कि पटना में हुंकार रैली के दौरान हुए सीरियल विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने मोदी शनिवार को बिहार के दौरे पर थे। विस्फोट में मारे गए छह लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा ने अस्थि कलस यात्रा का भी आयोजन किया।