{"_id":"5d6a2fa08ebc3e014d67f757","slug":"nitish-announces-late-jaitley-statue-to-be-installed-in-state-and-his-birthday-will-be-celebrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में लगेगी अरुण जेटली की मूर्ति, राज्य उत्सव के रूप में मनाई जाएगी जयंती: नीतीश कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में लगेगी अरुण जेटली की मूर्ति, राज्य उत्सव के रूप में मनाई जाएगी जयंती: नीतीश कुमार
Sat, 31 Aug 2019 01:58 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 31 Aug 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एलान किया है कि भाजपा के दिग्गज नेता और दिवंगत पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की प्रतिमा को राज्य में स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा उनके जन्मदिन को हर साल राज्य समारोह के तौर पर मनाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में की।
विज्ञापन
Former Finance Minister late Arun Jaitley's statue to be installed in the state, announces Bihar Chief Minister Nitish Kumar. CM Kumar also said that Jaitley's birth anniversary will every year be celebrated as a state function. pic.twitter.com/m2dSXuSXYE
— ANI (@ANI) August 31, 2019विज्ञापन
कुमार ने कहा कि बिहार में हम लोगों को सेवा करने का जो मौका मिला है उसमें अरुण जेटली की महत्वपूर्ण भूमिका है। बता दें कि 24 अगस्त को पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का एम्स में 66 साल की उम्र में निधन हो गया था। बिहार के मुख्यमंत्री ने जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे व्यक्तिगत क्षति बताया था। उन्होंने राज्य में दो दिनों के राजकीय शोक की भी घोषणा की थी। कुमार ने बताया था कि जेटली से उनके व्यक्तिगत संबंध थे।
विज्ञापन