फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish and bjp on road in on sharabbandi

नीतीश के साथ सड़क पर खड़ी होगी भाजपा

Tue, 10 Jan 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना Updated Tue, 10 Jan 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
Nitish and bjp on road in on sharabbandi
- फोटो : file photo

पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में शराबबंदी के अभियान की तारीफ क्या कर दी, इस मसले पर पार्टी का रुख ही बदल गया है। प्रधानमंत्री से मिले समर्थन के बाद एक ओर जहां महागठबंधन सरकार ने इस मुद्दे पर मानव श्रृंखला का मार्ग दोगुना कर दिया हैं, वहीं प्रदेश भाजपा ने इसमें पूरे मन से शामिल होने की घोषणा कर दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा है कि 21 जनवरी को प्रस्तावित मानव श्रृंखला में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार ने पिछले महीने पूरे राज्य में 5000 किमी में शराबमुक्त बिहार के समर्थन में इस मानव श्रृंखला की घोषणा की थी। लेकिन अब राज्य सरकार का अनुमान है कि एक किलोमीटर में 2000 से ज्यादा आदमी खड़े नहीं रह सकते, इसलिए अब ये मानव श्रृंखला कऱीब 11 हजार किमी से अधिक में फैली होगी।
विज्ञापन


इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह का कहना है कि 21 जनवरी के इस आयोजन में विश्व में सबसे लंबी श्रृंखला होगी। हालांकि इसे राज्य सरकार आयोजित कर रही है, लेकिन आम लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए पंचायतों को भी जिम्मा दिया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मद्य निषेध संदेश राज्य के हर घर-घर में भेजा जा रहा है। हालांकि इस श्रृंखला का समय अभी तय नहीं है, लेकिन राज्य सरकार के तय कार्यक्रम के अनुसार ये आधे घंटे का कार्यक्रम होगा जिसकी रिकॉर्डिंग हर ड्रोन कैमरों के माध्यम से की जाएगी। इसके अलावा पूरे राज्य के सेटेलाइट इमेज के लिए भी इसरो से संपर्क किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed