{"_id":"5804a8294f1c1bf132702a35","slug":"nitin-gadkari-inaugurates-pm-automotive-training-center-in-chhapra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के छपरा में खुला पहला पीएम वाहन प्रशिक्षण केंद्र, गडकरी ने काटा फीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के छपरा में खुला पहला पीएम वाहन प्रशिक्षण केंद्र, गडकरी ने काटा फीता
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 17 Oct 2016 04:01 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार के छपरा में प्रधानमंत्री मोटर चालक प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। यह देश का पहला इस तरह का संस्थान है। यह छपरा के आफौर गांव में करीब साढ़े चार एकड़ में बनाया गया है।
विज्ञापन
इसी के साथ गडकरी आज तीन एनएच परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं। फिलहाल वह छपरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। कार्यक्रम में गडकरी के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी और सुशील कुमार मोदी भी कार्यक्रम में पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि छपरा-सिवान और गोपालगंज एनएच-85 और छपरा-रेवा-मुजफ्फरपुर एनएच-102 का चौड़ीकरण 1042 करोड़ की लागत से किया जाने वाला है।
विज्ञापन