फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitin Gadkari inaugurates 1.5 km long 2-lane elevated Bridge on Son river in Bihar Rohtas

Bihar: रोहतास के लोगों को बड़ी सौगात, गडकरी ने सोन नदी पर 2-लेन एलिवेटेड ब्रिज का किया शिलान्यास

Tue, 15 Nov 2022 11:30 AM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, रोहतास
एएनआई, रोहतास Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 15 Nov 2022 11:30 AM IST
सार

बिहार के रोहतास में एलिवेटेड पुल के शिलान्यास के दौरान गडकरी ने कहा कि इस पुल के निर्माण से एनएच-19 और एनएच-39 सीधे जुड़ जाएंगे, जिससे बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच यातायात सुगम होगा।

विज्ञापन
Nitin Gadkari inaugurates 1.5 km long 2-lane elevated Bridge on Son river in Bihar Rohtas
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : ट्विटर/ नितिन गडकरी

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को 210 करोड़ रुपये की लागत से बिहार के रोहतास में सोन नदी पर पांडुका के पास 1.5 किलोमीटर लंबे 2-लेन के एलिवेटेड आरसीसी पुल का शिलान्यास किया। इस पुल का शिलान्यास उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल, छेदी पासवान, विष्णु दयाल राम, बिहार सरकार के मंत्रियों और सांसदों, विधायकों और अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।  

विज्ञापन


चार राज्यों के बीच यातायात सुगम होगा
इस अवसर पर गडकरी ने कहा कि इस पुल के निर्माण से एनएच-19 और एनएच-39 सीधे जुड़ जाएंगे, जिससे बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच यातायात सुगम होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में रोहतास जिले के पांडुका और झारखंड के गढ़वा जिले से श्रीनगर पहुंचने के लिए 150 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है, इस पुल के बनने से इस यात्रा में चार घंटे की बचत होगी। उन्होंने कहा कि डेहरी पुल पर भी ट्रैफिक का दबाव कम होगा और औरंगाबाद व सासाराम शहर को जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी।मंत्री ने कहा कि पांडुका क्षेत्र में इस पुल के बनने से आस-पास के क्षेत्रों और राज्यों के औद्योगिक और कृषि और डेयरी उत्पादों के बाजार तक पहुंचने में आसानी होगी. उन्होंने कहा कि इससे समय और ईंधन की भी बचत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed