फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nilesh Mukhiya Murder Case: Protest in Patna after Nilesh Yadav's death, Patliputra area closed, Bihar Police

Bihar News : भाजपा नेता की मौत पर पाटलिपुत्र में तनाव; पेट्रोल पंप तक बंद, क्या थी नीलेश मुखिया की पहचान

Wed, 23 Aug 2023 04:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 23 Aug 2023 04:12 PM IST
सार

Bihar Police : बिहार की राजधानी में दिल्ली से जैसे ही खबर आयी कि नीलेश मुखिया का निधन हो गया है, पटना में तनाव की आशंका बढ़ गई। बिहार पुलिस मुख्यालय ने तत्काल भारी तादाद में यहां अतिरिक्त बलों की तैनाती कर दी है।

विज्ञापन
Nilesh Mukhiya Murder Case: Protest in Patna after Nilesh Yadav's death, Patliputra area closed, Bihar Police
नीलेश मुखिया की मौत के बाद इलाके में तनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में भारी तनावपूर्ण स्थिति है। राजधानी के पॉश इलाके में कार से जाते समय भाजपा नेता नीलेश मुखिया को आधा दर्जन गोलियां मारी गई थीं। बुधवार दोपहर नीलेश मुखिया की दिल्ली में मौत की खबर आते ही पाटलिपुत्रा इलाके में तनाव इतना बढ़ गया कि बिहार पुलिस मुख्यालय से भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। पुराने इलाके के मुखिया रहे नीलेश कुमार की पत्नी अभी पटना नगर निगम के इस वार्ड की पार्षद हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


नीलेश मुखिया का वजूद मायने रखता था
मुखिया बनने से पहले नीलेश कुमार के रूप में इस शख्स की पहचान थी। उसके बाद मुखिया चुने जाने के कारण नाम ही नीलेश मुखिया हो गया। पाटलिपुत्र, दीघा आदि के इलाके में लोकसभा या विधानसभा चुनाव में भी वोट पाने के लिए नेताओं को नीलेश मुखिया की जरूरत पड़ती रही। औपचारिक रूप से भाजपा ज्वाइन करने के साथ ही नीलेश ने अपनी पत्नी सुचित्रा सिंह को वार्ड पार्षद भी बनाया। वक्त-बेवक्त लोगों की मदद करने के कारण नीलेश के समर्थकों की भी भारी संख्या है तो दूसरी तरह शीतल पेय से लेकर बालू तक के कारोबार के कारण विरोधियों से अदावत भी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

Nilesh Mukhiya Murder Case: Protest in Patna after Nilesh Yadav's death, Patliputra area closed, Bihar Police
कुर्जी इलाके को बंद करवाते नीलेश मुखिया के समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
23 दिनों की आशंका अब जमीन पर दिख रही 31 जुलाई को जब अपने कार्यालय के पास कार में नीलेश मुखिया को गोली मारी गई, तभी से पटना पुलिस सहमी हुई थी कि हंगामा बड़ा न हो जाए। पाटलिपुत्र के रूबन मेमोरियल हॉस्पिटल में इलाज हो रहा था, लेकिन वहां भी अस्पताल प्रबंधन सहमा हुआ था कि यहां कुछ हुआ तो तोड़फोड़ हो सकती है। अस्पताल ने हालत बताते हुए परिजनों को समझाया और एयर एम्बुलेंस से नीलेश को दिल्ली भेज दिया गया। बुधवार को जैसे ही दिल्ली से खबर निकली कि नीलेश मुखिया की मौत हो गई है, समर्थकों में आक्रोश व्याप्त हो गया। समर्थकों ने स्थानीय सभी छोटी-बड़ी दुकानों को जबरन बंद करवा दिया। यहां तक कि फुटकर दुकान से लेकर बड़े-बड़े मॉल तक को भी समर्थकों ने जबरन बंद करवा दिया। शाम चार बजे कुर्जी क्षेत्र की सभी दुकानें बंद हो चुकी हैं। समर्थकों ने पेट्रोल पंप भी बंद करवा दिया है। फिलहाल स्थिति काफी तनावपूर्ण है।

Nilesh Mukhiya Murder Case: Protest in Patna after Nilesh Yadav's death, Patliputra area closed, Bihar Police
तनाव को देखते हुए कुर्जी इलाके में पुलिस की तैनाती कर दी गई है। - फोटो : अमर उजाला

तोड़फोड़ नहीं, लोग खुद भी बंद करने लगे दुकान
नीलेश मुखिया की मौत की खबर से हंगामे की आशंका को देखते हुए भारी तादाद में पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। स्थानीय थाना की पुलिस सहित अन्य थाने की पुलिस भी इस क्षेत्र में पहुंचकर गश्ती कर रही है। पुलिस की मौजूदगी में ही नीलेश मुखिया के सैकड़ों समर्थक "नीलेश मुखिया अमर रहे" के नारे के साथ दुकानें बंद करवा चुके हैं। समर्थकों की भीड़ में शामिल समर ठाकुर ने कहा कि सारी दुकानें बंद अपने आप बंद होने लगीं। कुछ दुकानें खुली थीं तो मुखियाजी के समर्थकों ने बंद करा दिया। हम मेडिकल दुकानदारों को बंद करने से रोक रहे हैं। दुकान बंद करवाने के क्रम में समर्थक कहीं तोड़फोड़ नहीं कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी इस बंद का समर्थन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed