10:53 PM, 20-Aug-2026
Bihar: इंजीनियरिंग कॉलेज के मेस में बड़ा हादसा, खौलते तेल की कड़ाही पलटी, 3 छात्राएं झुलसीं; रसोइया हिरासत में
मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल मेस में खौलते तेल की कड़ाही पलटने से तीन छात्राएं झुलस गईं। घटना के बाद छात्रों ने मेस व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर हंगामा किया। रसोइए को पुलिस के हवाले कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें
09:41 PM, 20-Aug-2026
Bihar News: मुजफ्फरपुर AK-47 केस में NIA का बड़ा एक्शन, आठ मामलों का आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के सहयोग से ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र से भैरव त्रिपाठी को दबोचा गया। आरोपी के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट और मादक पदार्थ तस्करी समेत आठ मामले दर्ज हैं।
और पढ़ें
08:43 PM, 20-Aug-2026
Bihar News: मुजफ्फरपुर में कारोबारी का अपहरण, 10 लाख की फिरौती; 8 घंटे में बलिया से सकुशल बरामद, चार गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर से अगवा कारोबारी को पुलिस ने महज आठ घंटे में बलिया से सकुशल बरामद कर लिया। यूपी पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
और पढ़ें
08:36 PM, 20-Aug-2026
Bihar: पूर्णिया में हवाई फायरिंग का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, मौके पर क्राइम सीन री-क्रिएशन; कट्टा-बाइक बरामद
पूर्णिया में हवाई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मोती महल होटल के पास हुई फायरिंग के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने क्राइम सीन री-क्रिएट कर एक देशी कट्टा, कारतूस, बाइक और चार मोबाइल बरामद किए हैं।
और पढ़ें
08:21 PM, 20-Aug-2026
Bihar: कंटेंट क्रिएटर्स को कितने व्यूज पर कितनी राशि देगी सरकार, सोशल मीडिया नीति में क्या बदला? जानिए सब कुछ
सीएम सम्राट चौधरी की सरकार अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म के जरिए सरकारी योजनाओं और जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी कम समय में बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचाने की तैयारी में है। इसके लिए सरकार ने अपनी सोशल मीडिया नीति में थोड़ा बदलाव किया है। आइये जानते हैं इसके बारे में...
और पढ़ें
07:34 PM, 20-Aug-2026
Bihar News: सड़क किनारे टैटू या नाक-कान छिदवा रहे हैं? सावधान! संक्रमित सुई बढ़ा सकती है HIV का खतरा
जहानाबाद में एचआईवी/एड्स जागरूकता बैठक में अधिकारियों ने सड़क किनारे या मेलों में असुरक्षित तरीके से टैटू बनवाने और नाक-कान छिदवाने को लेकर लोगों को सावधान किया। उन्होंने कहा कि संक्रमित सुई या उपकरण के दोबारा इस्तेमाल से संक्रमण का खतरा हो सकता है।
और पढ़ें
06:51 PM, 20-Aug-2026
Bihar News: अनियंत्रित बाइक कंटेनर से टकराया, पीछे से स्कार्पियो ने चढाया; एक की मौके पर मौत और दो गंभीर घायल
बाढ़ में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कंटेनर से टक्कर के बाद पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को कुचल दिया और मौके से फरार हो गई। पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुटी है।
और पढ़ें
06:31 PM, 20-Aug-2026
Bihar News: मोतिहारी में हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी गई, पांच पिस्टल और 10 मैगजीन के साथ तस्कर गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस ने हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पांच पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और 10 मैगजीन बरामद हुई हैं। पुलिस अब हथियार तस्करी के नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है।
और पढ़ें
05:28 PM, 20-Aug-2026
Bihar News: बढ़ते बिजली बिल से राहत! गयाजी में सोलर लोन मेला, 98 हजार तक सब्सिडी और आसान लोन का मौका
गयाजी में ऊर्जा विभाग ने सोलर लोन मेले का आयोजन कर लोगों को रूफटॉप सोलर योजना, सरकारी सब्सिडी और आसान बैंक लोन की जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, तीन किलोवाट के सोलर प्लांट पर 98 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती है।
और पढ़ें
05:06 PM, 20-Aug-2026
Bihar: नर्सिंग स्टूडेंट्स का हंगामा, रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप; सड़क जाम कर बोले- कॉपियां दोबारा जांचें
समस्तीपुर में बीएससी नर्सिंग के छात्रों ने परीक्षा परिणाम में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। लीडर इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन के प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों ने उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच और रिजल्ट की निष्पक्ष समीक्षा की मांग की।
और पढ़ें