फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Death of Nilesh Mukhiya, died in Delhi AIIMS; Ward councilor husband was shot by criminals

Bihar News : दिनदहाड़े शूटआउट में घायल हुए नीलेश मुखिया की मौत, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

Wed, 23 Aug 2023 01:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 23 Aug 2023 01:08 PM IST
सार

Nilesh Mukhiya : 31 जुलाई को पटना के कुर्जी इलाके में दिनदहाड़े 4 अपराधियों ने नीलेश मुखिया को 7 गोली मारी थी। पटना में डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन के जरिए सभी गोलियां बाहर निकाल दी थी। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया गया था। 

विज्ञापन
Bihar News: Death of Nilesh Mukhiya, died in Delhi AIIMS; Ward councilor husband was shot by criminals
गोली लगने से पहले अपने बच्चे के साथ नीलेश मुखिया ने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में 31 जुलाई को दिनदहाड़े हुए चर्चित शूटआउट में घायल हुए नीलेश यादव उर्फ नीलेश मुखिया की मौत हो गई है। बुधवार सुबह दिल्ली एम्स में उन्होंने दम तोड़ दिया। गोलीबारी में नीलेश मुखिया को 6 गोलियां लगी थी। पटना के रुबन हॉस्पिटल में उनका ऑपरेशन किया गया था। डॉक्टर ने सभी गोलियां बाहर निकाल दी थी। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया गया था। परिजनों ने एयर एंबुलेंस के एम्स में भर्ती करवाया था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन इस मामले में सामने शामिल लोगों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


10 मिनट तक अपराधियों ने नीलेश मुखिया की रेकी की
बता दें कि बिहार में सबसे ज्यादा चर्चित नीलेश मुखिया गोलीकांड का लाइव फुटेज सामने आया है। इसे देखने पर स्पष्ट पता चल रहा था कि दो बाइक पर सवार 4 अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिसिया जांच में पता चला कि चारों अपराधी कुर्जी इलाके के गली नंबर 66 से निकले थे। एक काले रंग की बाइक थी तो दूसरी लाल रंग की। दो बाइक पर सवार चारों अपराधियों ने हेलमेट पहन रखा था। करीब 10 मिनट तक अपराधियों ने नीलेश मुखिया की रेकी की। इसके बाद इसी दौरान कुर्जी मोड़ से कुछ दूर पहले टर्निंग पर जैसे ही नीलेश मुखिया की स्वीफ्ट कार धीरे हुई, अचानक काले रंग की बाइक से एक अपराधी उतरा और बैक टू बैक 6 गोली चलाई। CCTV फुटेज से प्रतीत हो रहा है कि नीलेश मुखिया कार में ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे थे। कार का शीशा गिरा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: Death of Nilesh Mukhiya, died in Delhi AIIMS; Ward councilor husband was shot by criminals
नीलेश मुखिया को गोली मारने का लाइव फुटेज। - फोटो : अमर उजाला

इस अदावत की चर्चा आज फिर से 
नीलेश के बड़े भाई सुरेश ने पुलिस को बयान दिया है कि यह घटना चुनावी रंजिश और बालू खनन की वजह से हुई है। उन्होंने कहा कि नीलेश ने दीघा के मखदुमपुर घाट के बालू खनन का ठेका लिया था। यह उनका नया काम था। इस काम में बतौर प्रतिद्वंद्वी पप्पू राय, धप्पू राय और गोरखा राय- तीनों भाई पहले से लगे हैं। नीलेश मुखिया अपने पार्टनर शिव गोप के साथ बालू खनन में उतरे थे। ये तीनों भाई नहीं चाहते थे कि नीलेश मुखिया भी बालू खनन के धंधे में शामिल होकर उनसे टकराए। तीनों भाइयों से नीलेश की अदावत वैसे भी पुरानी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि 11 सितंबर 2017 को सोनपुर थाना क्षेत्र में कुर्जी गेट नंबर 68 निवासी वीरमणि को अपराधियों ने गोली से छलनी कर दिया था। सिंचाई विभाग के इंजीनियर वीरमणि नीलेश मुखिया के करीबी थी। इस घटना में उनके भाई मनोज के बयान पर पप्पू राय, धप्पू, विद्यासागर चौधरी, मुकेश कुमार, नीतीश कुमार और समीर कुमार को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed