{"_id":"617ae1a2c44c0e2e7974d44c","slug":"nia-conducts-searches-in-bihar-in-connection-with-seizure-of-arms-from-cpi-maoist-operative","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना: एनआईए ने चार जगहों पर मारे छापे, हथियार और नक्सल साहित्य बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना: एनआईए ने चार जगहों पर मारे छापे, हथियार और नक्सल साहित्य बरामद
Thu, 28 Oct 2021 11:27 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:27 PM IST
सार
आरोपी के शीर्ष माओवादी नेताओं के साथ संबंध थे और वह बिहार, झारखंड और अन्य राज्यों में आतंकवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए हथियार दे रहा था।
विज्ञापन
NIA (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के एक सदस्य से हथियार और गोला-बारूद जब्त करने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को बिहार के पटना जिले के दानापुर और चैनपुर इलाकों में चार स्थानों पर तलाशी ली। एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि बिहार के जहानाबाद के भाकपा (माओवादी) के कार्यकर्ता परशु राम सिंह के पास से हथियार और गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री और दस्तावेज जब्त करने के संबंध में जून में मामला दर्ज किया गया था।
उन्होंने कहा कि आरोपी के शीर्ष माओवादी नेताओं के साथ संबंध थे और वह बिहार, झारखंड और अन्य राज्यों में आतंकवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए हथगोले, विस्फोटक व अन्य हथियार और गोला-बारूद उपलब्ध कराकर प्रतिबंधित संगठन की मदद कर रहा था।
अधिकारी ने बताया कि जिन परिसरों की तलाशी ली गई उनमें आरोपी और उसके साथियों के घर और वर्कशॉप भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यहां से हथगोले के हिस्से, गोला-बारूद, जिंदा कारतूस, आपत्तिजनक दस्तावेज, नक्सल साहित्य और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए।