फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   next prime minister will be from backward class: modi

पहली बार अति पिछड़ी जाति का होगा प्रधानमंत्री: मोदी

Fri, 03 May 2013 12:54 PM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
पटना/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 03 May 2013 12:54 PM IST
विज्ञापन
next prime minister will be from backward class: modi

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी खुलकर नरेंद्र मोदी के समर्थन में उतर आए।

विज्ञापन


जहां नीतीश कुमार नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री पद की दावेदारी को खारिज करते आए हैं वहीं सुशील मोदी ने इसके उल्ट बयान देकर मोदी विरोध का जवाब दिया है।

सुशील कुमार मोदी ने अपने एक बयान में कहा कि देश का अगला प्रधानमंत्री अति पिछड़ा वर्ग से होगा। सुशील मोदी ने नरेंद्र मोदी की ओर संकेत करते हुए यह बात कही। नरेंद्र मोदी अति पिछड़ा वर्ग से हैं।

साथ ही मोदी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही अति पिछड़ा वर्ग से आए शिवराज सिंह चौहान, उमा भारती, कल्याण सिंह व नरेंद्र मोदी आदि नेताओं को सम्मान दिया है।

उपमुख्यमंत्री ने ये बातें बुधवार को भाजपा अति पिछड़ा मंच की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कहीं। बैठक पार्टी मुख्यालय में हुई।

सुशील मोदी ने कहा कि भाजपा ने सदैव संगठन व सत्ता में अति पिछड़ों को सम्मान दिया है।

वहीं, सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री राजीव प्रताप रूडी ने गुरूवार को परोक्ष्र रूप से सुशील कुमार मोदी के बयान का समर्थन किया।

रूडी ने सुशील मोदी को भाजपा का वरिष्ठ नेता बताया और कहा की मोदी बिहार सरकार में भाजपा की ओर से उपमुख्यमंत्री हैं, पार्टी उनकी राय का सम्मान करती है।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वे प्रधानमंत्री पद को जाति या धर्म विशेष से नहीं जोड़ते, पर इतना तो तय है कि अगला पीएम भाजपा का ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed