Bihar News: चार महीने पहले लव मैरिज कर लुधियाना से पहुंची जमुई, अब नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस ने मृतका गुंजन के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के जमुई जिले में एक नवविवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना खैरा थाना क्षेत्र के कैराकादो गांव में रविवार की देर रात की है। घटना की जानकारी परिजनों को सोमवार की अहले सुबह हुई। उसके बाद घटना की सूचना खैरा थाने को दी गई। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और नवविवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। मृतका की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के कैराकादो गांव निवासी नीतीश कुमार की पत्नी गुंजन कुमारी के रुप में हुई है। घटना को लेकर पुलिस ने मृतक के पति नीतीश कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार लुधियाना में रहकर काम करता था। वहां वह गुंजन कुमारी नामक युवती से प्रेम करने लगा। चार महीने पहले वह गुंजन कुमारी से लुधियाना में ही लव मैरिज करके खैरा थाना क्षेत्र स्थित अपने घर कैराकादो गांव आया था। वहीं, रविवार को सभी परिवार वाले गांव में शादी समारोह में चले गए थे। और नवविवाहिता गुंजन घर में अकेली थी। उसके बाद सोमवार की सुबह जब सभी लोग वापस लौटे तो देखा कि गुंजन कमरे में फंदे से झूल रही है। उसके बाद घटना की सूचना खैरा थाने को दी गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस ने मृतका गुंजन के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी है।