फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Newborn child died due to non-availability of ambulance from Hilsa Sub-Divisional Hospital in Nalanda

Bihar: नवजात की तबीयत बिगड़ने पर नर्स ने कहा दूसरी जगह ले जाएं, एम्बुलेंस भी नहीं दी; लापरवाही से मौत

Fri, 18 Aug 2023 04:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 18 Aug 2023 04:47 PM IST
सार

Bihar News: परिजनों ने बताया कि शाम सात बजे एक बच्ची ने जन्म लिया। प्रसव कराने के एवज में अस्पताल कर्मियों द्वारा दो हजार रुपये भी लिए गए। लेकिन रात एक बजे नवजात की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। वहां मौजूद नर्स ने कहा कि बच्चे को कहीं दूसरी जगह इलाज के लिए ले जाएं।

विज्ञापन
Newborn child died due to non-availability of ambulance from Hilsa Sub-Divisional Hospital in Nalanda
पुलिस को मामले की जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में एक ओर जहां मिशन 60 के तहत अस्पतालों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने का दावा किया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर नालंदा के हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में नवजात के इलाज में लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां डॉक्टर के न मौजूद होने के कारण एक नवजात बच्चे की मौत हो गई। परिजन अस्पताल प्रबंधन पर नवजात की तबीयत बिगड़ने के बाद एम्बुलेंस उपलब्ध न कराने का भी आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, इस्लामपुर प्रखंड के खुदागंज की रहने वाले चंदन कुमार की पत्नी मधु कुमारी जो वर्तमान में अपने मायका हिलसा के खोरामपुर में रह रही हैं। उन्हें प्रसव पीड़ा होने के बाद परिजनों ने हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में गुरुवार की सुबह भर्ती कराया था। परिजनों ने बताया कि शाम सात बजे एक बच्ची ने जन्म लिया। प्रसव कराने के एवज में अस्पताल कर्मियों द्वारा दो हजार रुपये भी लिए गए। रात एक बजे नवजात की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। वहां मौजूद नर्स ने परिजनों से कहा कि बच्चे को कहीं अन्यत्र जगह इलाज के लिए ले जाएं। इतना कहकर नर्स और अन्य अस्पताल कर्मी सोने चले गए। जब परिजन नवजात को ले जाने के लिए एम्बुलेंस की मांग करने लगे तो उन्हें एम्बुलेंस भी उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके बाद निजी एंबुलेंस को बुलाकर वे लोग बिहार शरीफ की ओर बच्ची का इलाज कराने के लिए चल पड़े। लेकिन रास्ते में ही नवजात की मौत हो गई। 
विज्ञापन


इस घटना से गुस्साए परिजनों ने शुक्रवार को अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। हंगामा की सूचना मिलते ही हिलसा पुलिस दल बल के साथ पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नालंदा सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक ट्रेनिंग में गए हुए हैं। जो भी जिम्मेदार होंगे उनसे घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली जाएगी। उसमें जिनकी भी लापरवाही साबित होगी, उन पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed