फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   New Agriculture Minister Sudhakar Singh reply to bjp in Rice Scam In Bihar

Bihar: बिहार के नए कृषि मंत्री पर 'भ्रष्टाचार' का आरोप, बोले- किसी भी हालत में इस्तीफा नहीं दूंगा

Thu, 18 Aug 2022 12:29 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 18 Aug 2022 12:29 PM IST
सार

सुधाकर सिंह राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र हैं। सुधाकर कैमूर के रामगढ़ से विधायक हैं और उनपर भ्रष्टाचार का आरोप है।

विज्ञापन
New Agriculture Minister Sudhakar Singh reply to bjp in Rice Scam In Bihar
बिहार के नए कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप - फोटो : Social Media

विस्तार

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। नए कानून मंत्री और राजद नेता कार्तिकेय सिंह के बाद अब नए कृषि मंत्री सुधाकर सिंह को लेकर विपक्षी पार्टी भाजपा हमलावर हो गई है। दरअसल, राजद नेता और जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह पर चावल घोटाले का आरोप है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि सुधाकर सिंह पर चावल घोटाले में केस करने वाली सरकार और कोई नहीं नीतीश कुमार की ही सरकार थी। अब देखने वाली बात यह होगी की नीतीश कुमार इस मामले से कैसे सलटते हैं। बता दें कि  सुधाकर सिंह कैमूर के रामगढ़ से विधायक हैं।

विज्ञापन


सुधाकर सिंह ने दिया आरोपों का जवाब 
वहीं मामले को तूल पकड़ता देख नए कृषि मंत्री सुधाकर सिंह खुद सामने आए हैं और अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं को इस मामले में कोर्ट का आदेश देखना चाहिए। आरोप हमेशा लगाए जाते हैं लेकिन हमेशा सच नहीं होते। घोटाला हुआ है तो उन्हीं के राज में हुआ है। तब उन्होंने इसे क्यों नहीं उठाया? सुधाकर सिंह ने कहा कि किसी भी हालत में इस्तीफा नहीं दूंगा।
विज्ञापन


राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद के बेटे हैं सुधाकर सिंह
बता दें कि सुधाकर सिंह वर्तमान राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे हैं और अभी कैमूर के रामगढ़ से विधायक हैं। सुधाकर सिंह 2010 में पिता से बगावत कर भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे थे लेकिन वे चुनाव हार गए। सुधाकर सिंह की शैक्षणिक योग्यता Graduate है और उनकी उम्र 44 साल है। राजनीति में आने से पहले सुधाकर सिंह खेती का काम किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधाकर सिंह पर चावल घोटाले का आरोप
बता दें कि यह चावल घोटाला 2013-14 में हुआ था। उनपर आरोप था कि उन्होंने चावल जमा नहीं करवाए और उसे गबन कर गए। न्यायिक दंडाधिकारी की प्रथम अदालत में ये मामला अब भी लंबित है। रामगढ थाने में ही उन पर केस हुआ था। लेकिन, लालू यादव के परिवार से उनके पिता की नजदीकी काम कर गई और उन्हें मंत्री पद मिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed