{"_id":"663771e3eeb88495d4041345","slug":"neet-exam-student-committed-suicide-before-giving-neet-ug-exam-nalanda-news-bihar-news-bihar-crime-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET Exam : नीट यूजी की परीक्षा देने से पहले छात्र ने किया सुसाइड, यह बात लिखकर परिवार से मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET Exam : नीट यूजी की परीक्षा देने से पहले छात्र ने किया सुसाइड, यह बात लिखकर परिवार से मांगी माफी
Sun, 05 May 2024 05:17 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 05 May 2024 05:17 PM IST
सार
चाचा गोपाल कुमार ने बताया कि रविवार को वह नीट की परीक्षा देने वाला था। शनिवार की रात में खाना खाने के उपरांत करीब 12:00 बजे वह अपने पापा से परीक्षा देने जाने की बात कह कर अपने कमरे में सोने चला गया। लेकिन, सुबह हमलोग यह सब देख दंग रह गए...
विज्ञापन
प्रियांशु कुमार की फाइल फोटो।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से मेडिकल में दाखिले के लिए आज देश भर में नीट यूजी का इंट्रेंस एग्जाम का आयोजन किया गया। जिन छात्रों ने फॉर्म भरा था, लगभग सभी शामिल हुए। लेकिन, नालंदा अस्थावां थाना क्षेत्र के काठमांडू टोला निवासी मंटू सिंह का बेटा प्रियांशु कुमार (20) शामिल नहीं हुआ। परीक्षा के डर से उसने अपने कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी। पास नहीं करने के डर से उसने ऐसा किया। इतना ही नहीं मरने से पहले उसने जो सुसाइड नोट लिखा था, उसके देखकर सब दंग रह गए। उसमें लिख था कि हमसे नीट नहीं होगा सॉरी।
विज्ञापन
जांच में जुटी नालंदा पुलिस की टीम
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। प्रशिक्षु आईपीएस सह थाना प्रभारी दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि युवक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। परिजनों द्वारा आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामलें की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पंखे से झूलती मिली प्रियांशु की लाश
वहीं मृतक के चाचा गोपाल कुमार ने बताया कि रविवार को उसकी नीट की परीक्षा थी। शनिवार की रात में खाना खाने के उपरांत करीब 12:00 बजे वह अपने पापा से परीक्षा देने जाने की बात कह कर अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार की सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसके पिता को अनहोनी की आशंका हुई। जब कमरे का दरवाजा खटखटाया गया तो अंदर से किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके उपरांत दरवाजे को तोड़ा गया तो अंदर पंखे के सहारे फंदे से वह लटका हुआ है। इसके उपरांत स्थानीय थाना को घटना की जानकारी दी गई। बता दें कि प्रियांशु का बिहार शरीफ के ही ए आर अकादमी में नीट का परीक्षा केंद्र था। वह पिछले एक साल तक पटना में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहा था। सेकंड अटेम्प्ट के कारण वह घर पर ही इसकी तैयारी में जुटा हुआ था।
विज्ञापन