फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   NEET Exam: Student committed suicide before giving NEET UG exam; Nalanda News, Bihar News, Bihar Crime

NEET Exam : नीट यूजी की परीक्षा देने से पहले छात्र ने किया सुसाइड, यह बात लिखकर परिवार से मांगी माफी

Sun, 05 May 2024 05:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 05 May 2024 05:17 PM IST
सार

चाचा गोपाल कुमार ने बताया कि रविवार को वह नीट की परीक्षा देने वाला था। शनिवार की रात में खाना खाने के उपरांत करीब 12:00 बजे वह अपने पापा से परीक्षा देने जाने की बात कह कर अपने कमरे में सोने चला गया। लेकिन, सुबह हमलोग यह सब देख दंग रह गए...

विज्ञापन
NEET Exam: Student committed suicide before giving NEET UG exam; Nalanda News, Bihar News, Bihar Crime
प्रियांशु कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से मेडिकल में दाखिले के लिए आज देश भर में नीट यूजी का इंट्रेंस एग्जाम का आयोजन किया गया। जिन छात्रों ने फॉर्म भरा था, लगभग सभी शामिल हुए। लेकिन, नालंदा अस्थावां थाना क्षेत्र के काठमांडू टोला निवासी मंटू सिंह का बेटा प्रियांशु कुमार (20) शामिल नहीं हुआ। परीक्षा के डर से उसने अपने कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी। पास नहीं करने के डर से उसने ऐसा किया। इतना ही नहीं मरने से पहले उसने जो सुसाइड नोट लिखा था, उसके देखकर सब दंग रह गए। उसमें लिख था कि हमसे नीट नहीं होगा सॉरी। 

विज्ञापन


जांच में जुटी नालंदा पुलिस की टीम
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। प्रशिक्षु आईपीएस सह थाना प्रभारी दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि युवक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। परिजनों द्वारा आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामलें की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


पंखे से झूलती मिली प्रियांशु की लाश
वहीं  मृतक के चाचा गोपाल कुमार ने बताया कि रविवार को उसकी नीट की परीक्षा थी। शनिवार की रात में खाना खाने के उपरांत करीब 12:00 बजे वह अपने पापा से परीक्षा देने जाने की बात कह कर अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार की सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसके पिता को अनहोनी की आशंका हुई। जब कमरे का दरवाजा खटखटाया गया तो अंदर से किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके उपरांत दरवाजे को तोड़ा गया तो अंदर पंखे के सहारे फंदे से वह लटका हुआ है। इसके उपरांत स्थानीय थाना को घटना की जानकारी दी गई। बता दें कि प्रियांशु का बिहार शरीफ के ही ए आर अकादमी में नीट का परीक्षा केंद्र था। वह पिछले एक साल तक पटना में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहा था। सेकंड अटेम्प्ट के कारण वह घर पर ही इसकी तैयारी में जुटा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed