बिहार चुनाव में राजग करेगा 600 से ज्यादा सभाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार की जंग जीतने के लिए राजग ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। बिहार चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों का आगाज लोकसभा चुनाव सरीखा नहीं होगा। वे सूबे में एक दिन में एक ही चुनावी रैली संबोधित करेंगे।
पीएम मोदी 2 अक्टूबर को गांधी ज्यंती के अवसर से बिहार की चुनावी रैलियों की शुरूआत करेंगे। चुनाव एलान के बाद अपनी पहली चुनावी रैली के जरिए पीएम मोदी 2 अक्टूबर को बांका से महागठबंधन के खिलाफ बिहार की जनता में हुंकार भरेंगे।
इसके बाद 4 अक्टूबर को वे लखीसराय में अपनी दूसरी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की रैलियों के अलावा राजग नेता 600 से ज्यादा बड़ी सभाएं करेंगे।
जातीय समीकरण का भी ध्यान
पार्टी सूत्रों की मानें तो पीएम की बांका और लखीसराय के रैलियों की
मंजूरी स्थानिय प्रशासन से ले ली गई है। स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम तय
करने में जुटे पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि पीएम मोदी लोकसभा
चुनाव की तरह चुनाव प्रचार नहीं करेंगे।
बल्कि एक दिन में वे एक या दो ही
चुनावी सभाएं संबोधित करेंगे। जबकि लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी ने एक दिन
में 4 से 6 चुनावी सभाएं संबोधित की थी। बताया जा रहा है कि बिहार चुनाव के
लिए अब तक उनकी दर्जन भर सभाएं ही तय हैं।
मगर बिहार ईकाई का दबाव है कि
पीएम सूबे में हर दो लोकसभा सीट पर एक चुनावी रैली को संबोधित करें। पीएम
के अलावा राजग के बडे़ नेता 600 से ज्यादा चुनावी रैलियों को संबोधित
करेंगे।
राजग की रणनीति हर विधानसभा सीट पर बडे़ नेताओं की कम से कम तीन
चुनावी सभा कराने की है। वहीं पार्टी नेता अपने भाषणों में बेशक पीएम मोदी
के विकास कार्यों की बखान करेंगे। मगर नेताओं की सभा तय करते वक्त उस सीट
के जातीय समीकरण का भी खासा ध्यान रखा जा रहा है। जाति पर प्रभाव छोड़ने
वाले नेताओं की ही रैली कराई जाएगी।