{"_id":"5a3a47724f1c1b001c8b9f8b","slug":"naxals-released-railway-officials-abducted-from-masudan-railway-station-after-bihar-naxals-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":" बिहार: नक्सलियों ने 16 घंटे बाद मसुदन रेलवे स्टेशन से अगवा किए रेल अधिकारियों को छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: नक्सलियों ने 16 घंटे बाद मसुदन रेलवे स्टेशन से अगवा किए रेल अधिकारियों को छोड़ा
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Wed, 20 Dec 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
मसुदन रेलवे स्टेशन (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुंगेर जिले के मसुदन रेलवे स्टेशन से अगवा किए गए एसिस्टेंट स्टेशन मास्टर (एएसएम) और पोर्टर को नक्सलियों ने रिहा कर दिया है। पिछली रात मसुदन रेलवे स्टेशन पर नक्सलियों ने हमला किया था और रेलवे स्टेशन में आग लगा दी थी। नक्सलियों ने मसुदन स्टेशन पर ट्रेनों के आवागमन के जारी रहने पर अगवा किए रेलवे अधिकारियों को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद यहां ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया था।
नक्सलियों ने बिहार के मुंगेर जिले के मसुदन रेलवे स्टेशन के एएसएम मुकेश कुमार और पोर्टर निरेंद्र मंडल को अगवा कर लिया था। मुंगेर के रेल एसपी शंकर झा ने बताया था कि अपहरण किए गए रेलवे कर्मचारियों को छुड़ाने की कोशिशें जारी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बिहार: मसुदन रेलवे स्टेशन पर नक्सली हमला, 2 अधिकारियों का किया अपहरण
मालदा के डीआरएम को नक्सलियों ने फोन कर चेतावनी दी थी कि अगर मसुदन पर ट्रेनों का आवाजाही जारी रही तो अगवा किए गए रेल अधिकारियों को जान से मार दिया जाएगा। जिसके बाद रेलवे के आला अधिकारियों ने सतर्कता बरतते हुए पूर्वी रेलवे के मालदा डिवीजन में तीन ट्रेनों को रोक दिया। क्यूल प्वाइंट पर भी सेवाओं को पूरी तरह से रोक दिया गया। साथ ही सभी रेल यात्रियों से यात्रा के लिए दूसरे माध्यमों का इस्तेमाल करने की अपील की गई थी।
विज्ञापन
Bihar: 2 officials, including Assistant Station Master, released by Naxals after being abducted by from Masudan Railway Station last night. Naxals had also torched the railway station.
— ANI (@ANI) December 20, 2017विज्ञापन