फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Naxals attack in Masudan Railway Station

बिहार: मसुदन रेलवे स्टेशन पर नक्सली हमला, 2 अधिकारियों का किया अपहरण

Wed, 20 Dec 2017 09:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 20 Dec 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
Bihar: Naxals attack in Masudan Railway Station
Masudan Railway Station
बिहार के मुंगेर जिले के मसुदन रेलवे स्टेशन पर बड़ा नक्सली हमला हुआ, नक्सलियों ने स्टेशन को भारी नुकसान पहुंचाया और दो अधिकारियों का अपहरण कर लिया। मुंगेर के रेल एसपी शंकर झा ने बताया कि हमले की खबर मिलते ही रेल अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और अपहरण किये गए लोगों को छुड़ाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


पढ़ें: दिल्ली में आज मिलेंगे डोभाल और चीनी NSA, डोकलाम के बाद सीमा मसले पर होगी बातचीत
विज्ञापन


अगवा कर्मियों में  मसुदन स्टेशन के एएसएम मुकेश कुमार और पोर्टर निरेंद्र मंडल शामिल हैं। मालदा के डीआरएम को नक्सलियों ने फोन कर कहा है कि अगर मसुदन पर ट्रेनों का आवागमन जारी रहा तो वह अगवा किये गए लोगों को जान से मार देंगे। सभी रेल यात्रियों से यात्रा के लिए दूसरे माध्यम प्रयोग करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वी रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने कहा कि पूर्वी रेलवे के मालदा डिवीजन में तीन ट्रेनों को रोक दिया गया है। क्यूल प्वाइंट पर सेवाओं को पूरी तरह से रोक दिया गया है।   

 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed