{"_id":"5f4e5f28e8c8b13ca21da982","slug":"naxalites-killed-priest-of-rishi-shringi-dham-in-lakhisarai","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीसराय: नक्सलियों ने की श्रृंगी ऋषि धाम के पुजारी की हत्या, 22 अगस्त को किया था अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीसराय: नक्सलियों ने की श्रृंगी ऋषि धाम के पुजारी की हत्या, 22 अगस्त को किया था अपहरण
Tue, 01 Sep 2020 08:18 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 01 Sep 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के लखीसराय जिले में नक्सलियों ने श्रृंगी ऋषि धाम के अपहृत पुजारी नीरज की हत्या कर दी। पुजारी का 22 अगस्त को अपहरण हुई था। इसके बाद नक्सलियों ने सोमवार को पुजारी के पिता को फोनकर कहा कि उनके बेटे का शव हनुमान थान के पास पड़ा है। परिवार वालों को वहां क्षत-विक्षत अवस्था में एक शव मिला।
विज्ञापन
शव की स्थिति इतनी खराब थी कि परिजनों ने पहले तो शव को पहचानने से ही इनकार कर दिया। हालांकि, सोमवार को शव जब कजरा थाना लाया गया तो पुलिस ने एक बार फिर शव की पहचान कराने की कोशिश की। यहां पुजारी के भाई पंकज झा ने जनेऊ देख कर पहचान की कि शव नीरज का ही है।
विज्ञापन
बता दें कि नक्सलियों ने 22 अगस्त को पूजा के दौरान पुजारी नीरज का अपहरण कर लिया था। इसके बाद परिजनों ने उसके परिजनों से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। इतने दिनों के बीच पुलिस ने नीरज की खोज के लिए अभियान भी चलाए और दबिशें भी दीं लेकिन उनकी हर कोशिश नाकाम साबित हुई।
विज्ञापन