फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Navratri 2023: Devotee of Maa Jagadamba observing Navratri fast by keeping 31 Kalash on his chest in Bettiah

Navratri 2023: सीने पर 31 कलश रखकर नवरात्र व्रत कर रहा युवक; आपने नहीं देखा होगा मां का ऐसा भक्त

Sat, 21 Oct 2023 05:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 21 Oct 2023 05:07 PM IST
सार

Shardiya Navratri: बेतिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक जगदंबे मां का भक्त बिना कुछ खाए-पिए अपने सीने पर 31 कलश स्थापित कर नवरात्र की पूजा कर रहा है। क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
Navratri 2023: Devotee of Maa Jagadamba observing Navratri fast by keeping 31 Kalash on his chest in Bettiah
सीने पर कलश स्थापित कर मां की साधना में लीन भक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर मलाई टोला ब्रह्म स्थान के पास गांव का ही निवासी रविकांत कुमार चौधरी (18) मां जगदंबा की साधना में पूरी तरह लीन है। रविकांत दशहरा भर पूरे नवरात्र के नौ दिन अपने सीने पर 31 कलश स्थापित कर बिना कुछ खाए पिए मां की भक्ति में लीन रह रहा है। उसने अपने सीने पर स्थापित कलशों में जई भी रोपी हुई है और इस साधना में उसे कोई परेशानी न होने का दावा किया जा रहा है। इसको लेकर लोग कई तरह की बातें कह रहे हैं।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि मां जगदंबा का भक्त रविकांत दिन और रात मिलाकर मात्र एक से दो चम्मच पानी ही पीते हैं। वह पानी के सहारे नवमी तक मां की भक्ति में लीन रहेंगे। जगदंबा मां के भक्त रविकांत कुमार चौधरी ने बताया कि वह यह कलश अपने शरीर पर तीन वर्षों से लगातार स्थापित कर रहा है। वह मां का भक्त है और मां को अपने शरीर पर बुलाता है। मां आकर उसे आशीर्वाद देती हैं। उसने आगे बताया कि वह बगैर कुछ खाए पिए अपने शरीर पर कलश स्थापना करता है। लेकिन उसे थोड़ी सी भी परेशानी नहीं होती है, क्योंकि उसके ऊपर मां मौजूद रहती है।
विज्ञापन


ग्रामीण ने बताया कि भक्त रविकांत कुमार चौधरी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। उसे देखने के लिए लोग दूर-दराज से आ रहे हैं। फिर इस सच को देख लोग दंग रह जा रहे हैं, जितने मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे दैवीय प्रकोप भी मान रहे हैं। उनका कहना है कि इस धरती पर अगर इंसान एक से दो दिन नहीं खाए तो उसकी स्थिति दयनीय हो जाती है। लेकिन जो व्यक्ति नौ दिनों तक बिना खाए-पिए मां की भक्ति में लीन है और उसको थोड़ी सी भी परेशानी नहीं हो रही है। इसका मतलब उसके ऊपर देवी-देवता साक्षात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed