फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   National President of JDU Lalan Singh said that Nitish Kumar will not be the prime ministerial candidate

Nitish Kumar: जदयू का एलान-पीएम पद के उम्मीदवार नहीं होंगे नीतीश, फैसला चुनाव बाद

Mon, 12 Jun 2023 06:46 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 12 Jun 2023 06:46 AM IST
सार

सिंह ने कहा कि बैठक में 18 विपक्षी दल भाग लेंगे। बैठक में शासन, अर्थव्यवस्था, सामाजिक कल्याण और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
National President of JDU Lalan Singh said that Nitish Kumar will not be the prime ministerial candidate
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

23 जून को पटना में होने वाली विपक्षी एकता की बैठक से पूर्व जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं होंगे। उन्होंने कहा, लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री पद को लेकर फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि बैठक में 18 विपक्षी दल भाग लेंगे। बैठक में शासन, अर्थव्यवस्था, सामाजिक कल्याण और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। इसके अलावा, ललन सिंह ने पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पूर्व अधीक्षक विमल कारक को जदयू में शामिल करने की घोषणा की।
विज्ञापन


विपक्ष की बैठक में शामिल होंगे फारूक, महबूबा
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ‘ललन’ ने रविवार को कहा कि पटना में 23 जून को होने वाली भाजपा विरोधी दलों की बैठक में जम्मू और कश्मीर के दिग्गज नेता फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती भी हिस्सा लेंगी। जदयू के प्रदेश मुख्यालय में ललन ने बताया कि कुल 18 दलों के नेता बैठक में भाग लेने के लिए सहमत हुए हैं। इससे पहले, उन्होंने कांग्रेस से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा अरविंद केजरीवाल (आप), ममता बनर्जी (तृणमूल), एमके स्टालिन (द्रमुक), हेमंत सोरेन (झामुमो), शरद पवार (राकांपा), अखिलेश यादव (सपा) और उद्धव ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) के बैठक में आने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed