फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   National Investigation Agency filed two separate FIRs in Biha Phulwari Sharif terror module case

NIA: बिहार के फुलवारी शरीफ आतंकी मॉड्यूल मामले दो FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

Fri, 29 Jul 2022 04:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 29 Jul 2022 04:04 PM IST
सार

पहली प्राथमिकी में 11 जुलाई को फुलवारी शरीफ इलाके में जमा हुए कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा को बाधित करने की योजना का उल्लेख है।

विज्ञापन
National Investigation Agency filed two separate FIRs in Biha Phulwari Sharif terror module case
एनआईए - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के फुलवारी शरीफ आतंकी मॉड्यूल मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। पहली प्राथमिकी 26 संदिग्धों के खिलाफ दर्ज की गई है, जबकि दूसरे में एक का नाम लिया गया है। पहली प्राथमिकी में 11 जुलाई को फुलवारी शरीफ इलाके में जमा हुए कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा को बाधित करने की योजना का उल्लेख है। दूसरे में भारत विरोधी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए मारगुब अहमद दानिश उर्फ ताहिर को पकड़ने का उल्लेख है।

विज्ञापन


इससे पहले बीते दिन NIA ने पटना के PFI फुलवारीशरीफ मामले में बिहार में कई स्थानों पर तलाशी ली थी। छापेमारी में डिजिटल उपकरणों और विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेजों को जब्त किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बिहार में आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ एनआईए ने पटना सहित पांच जिलों में आरोपियों और संदिग्धों के 10 ठिकानों पर छापे मारे। एनआईए की टीम ने पटना, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, नालंदा और मधुबनी में छज्ञपेमारी की। इस दौरान टीम ने कई अहम दस्तावेज जब्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ स्थित गुलिस्तान मोहल्ले में आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपी अतहर परवेज के घर भी एनआईए की टीम पहुंची। बिहार पुलिस की टीम ने रिटायर्ड दरोगा जलालुद्दीन के घर में चल रहे एसडीपीआई के कार्यालय पर छापे मारे थे। वहां से आरोपी अतहर परवेज को गिरफ्तार किया गया। 


इस मामले में पटना पुलिस और एटीएस की टीम ने जांच की। इस षड्यंत्र के तार कई देशों से जुड़े होने के साक्ष्य मिलने के बाद एनआईए ने 22 जुलाई को जांच की जिम्मेदारी अपने हाथों में ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed