फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   National Health Mission Scam in Bihar: 8 Girls Born To 65-Year-Old In 14 Months In Muzaffarpur

65 साल की महिला ने 14 महीने में दिया आठ बच्चियों को जन्म, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के नाम पर हुआ घोटाला

Sat, 22 Aug 2020 12:32 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 22 Aug 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
National Health Mission Scam in Bihar: 8 Girls Born To 65-Year-Old In 14 Months In Muzaffarpur
बुजुर्ग महिला लीला देवी - फोटो : ANI

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के नाम पर हो रहे घोटाले का भंडाफोड़ हुआ है। यहां 65 वर्षीय एक महिला ने सरकारी कागजों के हिसाब से 14 महीने में आठ बच्चियों को जन्म दिया है। इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। दरअसल, बच्चियों के पैदा होने पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के गबन के लिए इस पूरे प्रकरण को अंजाम दिया गया है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के मुशहरी प्रखंड में सरकारी राशि के गबन के लिए बिचौलियों ने फर्जी दस्तावेजों को कार्यलायों में जमा किया, इसके अनुसार 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने महज 14 महीनों में आठ बच्चियों को जन्म दिया। 
विज्ञापन



मेडिकल साइंस के अनुसार, ऐसा होना असंभव है। हालांकि, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की आड़ लेकर इसे सच साबित कर दिया गया है। वहीं, मिशन के अधिकारी और बैंककर्मी इन दस्तावेजों के आधार पर महिला के खाते में रुपयों को भेजते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जिन महिलाओं के नाम पर इन फर्जी दस्तावेजों को तैयार किया गया है, उन्हें इस बात की भनक तक नहीं है। माना जा रहा है कि इस फर्जीवाड़े में मुशहरी पीएचसी के कई कर्मचारी भी जुड़े हुए हैं। 

मुशहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी उपेंद्र चौधरी ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि ये मामला अविश्वसनीय है। दस्तावेजों में दिखाया गया है कि 65 वर्ष की उम्र में लीला देवी ने 14 महीनों के भीतर आठ बच्चियों को जन्म दिया। वहीं, उनके खाते में पैसे भी भेजे गए। 

जिलाधिकारी ने कार्रवाई का दिया भरोसा
मुजफ्फपुर जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने मामले को लेकर कहा, जननी सुरक्षा योजना राशि को एक वर्ष में कई बार कुछ वृद्ध महिलाओं के बैंक खाते में जमा किया गया। हमने 4 सदस्यीय समिति बनाई है जो 2 दिनों में अपनी रिपोर्ट देगी। अगर ये मामला सच है, तो हम मामले में प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई करेंगे।  

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed