फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   narendra modi to be videoconferencing for election campaign in bihar

नीतीश को माफ नहीं करेगा बिहार : मोदी

Sat, 06 Jul 2013 09:38 PM IST
पटना/एजेंसी
पटना/एजेंसी Updated Sat, 06 Jul 2013 09:38 PM IST
विज्ञापन
narendra modi to be videoconferencing for election campaign in bihar
भाजपा नेता नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भाजपा के साथ विश्वासघात किया है, उन्हें प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी और चुनावों में ऐसे लोगों को सबक सिखाएगी।

पार्टी चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख मोदी ने बिहार के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को टेली कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। हालांकि मोदी ने अपनी बातचीत में नीतीश कुमार का नाम एक बार भी नहीं लिया।

मोदी ने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए को शासन के लिए जनादेश दिया था लेकिन कुछ लोगों ने विश्वासघात किया। 1974 की भांति जनादेश के साथ धोखा देने वाले लोगों को जनता सबक सिखाएगी।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि देश में 1974 की तरह ही कांग्रेस के खिलाफ माहौल है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मंगल पांडे ने मोदी को बताया कि हर कोई उनके प्रधानमंत्री बनने की संभावनाओं पर चर्चा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर मोदी ने ठहाका लगाते हुए कहा कि अभी बढ़ती महंगाई अहम मसला है और पार्टी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ संघर्ष करना चाहिए।

बगहा, औरंगाबाद और बांका के नेताओं से बात करते वक्त मोदी ने इलाके के बारे में अपनी जानकारी भी बताई। बातचीत के दौरान उन्होंने जदयू के दिवंगत नेता दिग्विजय सिंह का भी जिक्र किया।

मोदी को भाजपा की चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख बनाए जाने के बाद जदयू नेता और मुख्यमंत्री नीतीश ने पिछले महीने एनडीए के साथ गठबंधन तोड़ दिया था।

भाजपा नेता ने प्रदेश पार्टी नेताओं के साथ ऑडियो ब्रिज टेक्नोलॉजी के जरिए मोबाइल टेलीफोन से बात की। इसके लिए प्रदेश भर से 1500 नेताओं को चुना गया था, जिन्हें तीन ग्रुपों में विभाजित किया गया। मोदी ने प्रत्येक समूह के 5 नेताओं से बात की।
 
मोदी की टेलीकांफ्रेंसिंग महज ड्रामा : जदयू

पटना। भाजपा नेता नरेंद्र मोदी के बिहार के पार्टी नेताओं के साथ टेलीकांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत को जदयू ने ड्रामा करार दिया है।

एनडीए गठबंधन से नाता तोड़ने वाली जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि यह सब शहरी इलाकों के लोगों को प्रभावित कर सकता है लेकिन गांवों में इसका कोई असर नहीं होगा।


उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रदेश को सूचना तकनीक का गढ़ बनाने वाले नायडू को चुनाव में हार झेलनी पड़ी थी। साथ ही उन्होंने भाजपा के 2004 के नारे फील गुड का उल्लेख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed