फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   narendra modi government ready to buy entire ethanol in Bihar cm Nitish Kumar establish hundred ethanol factory

नीतीश कुमार से बोले नितिन गडकरी- आप खोलिए इथनॉल की 100 फैक्ट्री, हम सब खरीद लेंगे

Fri, 11 Dec 2020 05:13 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनिल पांडेय Updated Fri, 11 Dec 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
narendra modi government ready to buy entire ethanol in Bihar cm Nitish Kumar establish hundred ethanol factory
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : ANI

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पटना और आरा के बीच कोईलवर पुल के समानांतर बने पुल का उद्धघाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुए इस उद्घाटन समरोह में सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह, केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री अश्वनी चौबे  और उप मुख्यमंत्री तरकिशोर प्रसाद मौजूद थे। बता दें कि नितिन गडकरी के पास सड़क परिवार एवं राजमर्ग मंत्रालय होने साथ केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय भी है। इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में नितिन गडकरी ने एमएसएमई का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में इथनॉल की फैक्ट्री खोली जाएं। केंद्र सरकार ने गन्ना के साथ चावल और मक्का से भी इथनॉल बनाने की मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन

दो लाख करोड़ की होगी इकोनॉमी

उन्होंने कहा कि देश में चावल भरपूर है। हम पूरी दुनिया को चावल खिला सकते हैं। इसलिए हमें चावल से इथनॉल को बनाना चाहिए। ऐसा करने से देश में दो लाख करोड़ का इथनॉल का व्यवसाय हो सकता है। बिहार सरकार राज्य में 100 नई फैक्ट्रियां लगाए। इसके लिए केंद्र सरकार पैसे देकर मदद करेगी। देश में बने इथनॉल की खपत पेट्रोल डीजल में होगी, तो हमें बाहर से तेल कम आयात करना पड़ेगा। साथ ही रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। जिससे गरीबी और भुखमरी भी ख़त्म होगी। इन फैक्ट्रियों को लगाने के लिए केंद्र सरकार राज्य को लोन देने के लिए भी तैयार है। साथ ही जितना भी इथनॉल बनेगा उसे केंद्र सरकार खरीद लेगी। अब तो कई जगहों पर इथनॉल पंप खुल गए  हैं और इथनॉल की गाड़ियां भी लांच हो गई हैं।

विज्ञापन

यूपीए सरकार ने नहीं दी थी मंजूरी

नितिन गडकरी के इस परामर्श पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैं अपने पहले कार्यकाल में इस पर काम करना चाहता था, तब 22 हज़ार करोड़ का निवेश भी मिल रहा था, लेकिन उस समय तत्कालीन यूपीए की सरकार ने मंजूरी नहीं दी थी। आज मैं खुश हूं कि केंद्र सरकार ने इस तरफ ध्यान दिया और केंद्रीय मंत्री इथनॉल की दिशा में बढ़ने को कह रहे हैं। जो काम मैं अपने पहले कार्यकाल में नहीं कर पाया, अब उसे चौथे कार्यकाल में पूरा करूंगा। इससे रोजगार और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed