{"_id":"97f91e8342c01fecaea32eec1c3a7d33","slug":"narayan-sai-may-be-hidden-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बिहार में छिपा हो सकता है नारायण साईं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बिहार में छिपा हो सकता है नारायण साईं'
एजेंसी/पटना
Updated Fri, 29 Nov 2013 04:38 PM IST
विज्ञापन
यौन शोषण के मामले में जेल में बंद आसाराम के पुत्र नारायण साई की तलाश के लिए गुजरात की सूरत पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क किया है। उसका मानना है कि नारायण साई हुलिया बदलकर संभवत: पटना के आसपास छिपा है।
विज्ञापन
पटना प्रमंडल के आयुक्त ईएलएसएन बाला प्रसाद ने बताया कि सूरत पुलिस ने नारायण के संबंध में विस्तृत ब्यौरा उनके कार्यालय को भेजा है। पटना पुलिस को नारायण का उसके हुलिये के साथ रंगीन तस्वीर भी मिली है।
विज्ञापन
नारायण को सूरत पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर रखा है। बाला प्रसाद ने बताया कि नारायण से जुड़ी सभी जानकारी पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनुमहाराज को कार्रवाई के लिए दे दी गई है।
विज्ञापन
सूरत पुलिस ने नारायण के संबंध में बताया है कि पुलिस से बचने के लिए वह बराबर अपना हुलिया बदलता रहता है। साथ ही कुछ दिनों के अंतराल में अपना ठिकाना भी बदलता है।