फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda Tempo overturned uncontrollably one dead and six injured driver absconding leaving the vehicle

Nalanda Accident: अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो, एक की मौत और छह घायल, चालक मौके से फरार, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 05 Sep 2023 05:57 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Tue, 05 Sep 2023 05:57 PM IST
सार

नालंदा में टेंपो अनियंत्रित हो कर पलट गया। हादसे में एक की मौत और छह लोग जख्मी हो गए। उसके बाद चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। वहीं, ड्राइवर पर नशे में धुत्त होकर टेम्पो चलाने का आरोप है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Nalanda Tempo overturned uncontrollably one dead and six injured driver absconding leaving the vehicle
टेंपो के पलटने से एक की मौत और छह लोग घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में मंगलवार को बिहार शरीफ एकंगरसराय मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित होकर टेंपो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस घटना में टेंपो में सवार छह लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत अजयपुर गांव निवासी स्वर्गीय बसंत महतो के (51) वर्षीय पुत्र विनोद प्रसाद के रूप में की गई है।

विज्ञापन


घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के सुंदर बीघा गांव के समीप हुई है। मामूली रूप से घायल सवार दूसरे वाहन से अपने गंतव्य की ओर निकल गए। वहीं, घटना की सूचना मिलने के उपरांत नूरसराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में विनोद प्रसाद के परिजन ने बताया कि दवा लाने के लिए अधेड़ घर से टेंपो पर सवार होकर परवलपुर के लिए निकले थे। तभी सुंदर बीघा के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके कारण विनोद प्रसाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोग और पुलिस के द्वारा उन लोगों के घटना के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। 
विज्ञापन


वहीं, टेंपो पर सवार यात्रियों की माने तो ड्राइवर नशे की हालत में धुत्त था और तेज गति से टेंपो को चला रहा था। अचानक से सुंदर बीघा के पास टेंपो की स्पीड पर ड्राइवर का नियंत्रण नहीं रहा और टेंपो गड्ढे में जाकर पलट गया। इस घटना के बाद टेंपो चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया। नूरसराय थाना अध्यक्ष कुणाल चंद्र ने बताया कि परिजनों के द्वारा लिखित आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द करा दिया गया है। टेंपो को जब्त करते हुए थाने लाया गया है और पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed