फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   nalanda teen murder in love affair stabbing case lakhnu vigha

Bihar News: प्रेम प्रसंग में किशोर की चाकू मारकर हत्या, मौसेरे भाई का पटना में इलाज जारी

Mon, 02 Jun 2025 05:30 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 02 Jun 2025 05:30 PM IST
सार

बिहार के नालंदा जिले के अस्थावां थाना इलाके में रविवार को एक दुखद घटना हुई। लखनु विगहा गांव के पास 14 साल के प्रीतम कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। प्रीतम गिरियक थाना क्षेत्र के तरोखर गांव का रहने वाला था और वरुण कुमार का बेटा था।







 

विज्ञापन

विस्तार

नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनु विगहा गांव के पास रविवार को एक दर्दनाक वारदात में 14 वर्षीय किशोर प्रीतम कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह गिरियक थाना क्षेत्र के तरोखर गांव निवासी वरुण कुमार का पुत्र था। इस घटना में उसका मौसेरा भाई चंदन कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पटना में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


तीन दिन पहले पंजाब से आया था प्रीतम
प्रीतम अपने परिवार के साथ लुधियाना (पंजाब) में रहता था और वह तीन दिन पूर्व ही अपने मौसा मुन्ना कुमार के घर चुलिहारी गांव आया था। रविवार को वह अपने मौसेरे भाई चंदन और गांव के एक अन्य युवक के साथ लखनु विगहा गांव के पास खाने पीने के लिए गया था।
विज्ञापन


साजिश के तहत खेत में ले जाकर हमला
परिजनों ने बताया कि चार पांच लड़कों ने प्रीतम और चंदन को जबरन संजय पासवान के घर के पास रोक लिया और उन्हें खेत में ले जाकर चाकू से हमला कर दिया। एक युवक वहां से भागकर गांव पहुंचा और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद दोनों घायलों को निजी क्लीनिक ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान प्रीतम की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  पटना में युवक को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर; जांच में जुटी पुलिस

एसडीपीओ ने दी घटना की जानकारी
सदर एसडीपीओ नुरुल हक ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि घटना बच्चों के बीच हुए आपसी विवाद के कारण हुई है। जांच के अनुसार, संजीत कुमार के पुत्र चंदन और उसके मौसेरे भाई प्रीतम पर रविंद्र के दो पुत्रों और कविंद्र पासवान ने चाकू से हमला किया था। प्राथमिकी दर्ज कर प्राथमिक आरोपी कविंद्र पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, रविंद्र के दोनों पुत्र नाबालिग हैं, जिन्हें पकड़ने की कोशिश जारी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।


प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला?
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। बताया जा रहा है कि घायल चंदन कुमार का रविंद्र पासवान की बेटी से प्रेम प्रसंग था। उसी से मिलने वह अपने मौसेरे भाई प्रीतम और एक अन्य युवक के साथ लखनु विगहा गया था। वहां प्रेमिका के भाइयों ने उन्हें पकड़ लिया और चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस कर रही गहन जांच
फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घायल चंदन के बयान के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed