{"_id":"666a9ef2d946d443d00540fe","slug":"nalanda-news-a-young-man-died-after-falling-from-a-moving-bike-at-hathkatta-turn-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nalanda News: हथकट्टा मोड़ पर चलती बाइक से गिरकर युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nalanda News: हथकट्टा मोड़ पर चलती बाइक से गिरकर युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Thu, 13 Jun 2024 12:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 13 Jun 2024 12:55 PM IST
सार
बाइक से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत पर परिजन दोस्त पर शक जता रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कौशलेंद्र कुमार का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा में एक युवक की चलती बाइक से गिरकर मौत हो गई। मामला चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत रुखाई नवादा हथकट्टा मोड़ के समीप का है। मृतक की पहचान चंडी थाना क्षेत्र के लालगंज निवासी विनोद कुमार के 28 वर्षीय पुत्र कौशलेंद्र कुमार के रूप में हुई है। परिजन शव के पोस्टमार्टम को लेकर गुरुवार की सुबह बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
घटना के संबंध में मृतक के परिजन ने बताया कि कौशलेंद्र कुमार अपने गांव के ही एक साथी के साथ बुधवार को बाइक पर बैठकर हिलसा गया था। वहां से लौटने समय उसकी संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। बाइक सवार युवक ने घर आकर जानकारी दी कि कौशलेंद्र कुमार रुखाई नवादा हथकट्ठा मोड़ के समीप टर्निंग पर बाइक से गिर गया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी देने के बाद युवक लापता हो गया।
विज्ञापन
परिजन को आशंका है कि कौशलेंद्र के दोस्त ने ही उसके साथ किसी प्रकार की घटना को अंजाम दिया है। कौशलेंद्र बजाज सिंडिकेट में काम करता था। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
चंडी थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें मृतक के परिजन ने घटना की जानकारी दी। इसके उपरांत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। कौशलेंद्र कुमार अपने गांव के ही दोस्त के साथ बुधवार को हिलसा जा रहा था। इसी बीच वह बाइक से गिर गया। फिलहाल परिजनों से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। युवक को एक-दो बार नशे की हालत में इसके पूर्व थाना लाया गया था। उसे नशे की लत भी थी।