फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda: Murdered by poisoning for bike-jewellery, yesterday newly married woman was found locked in a sack

नालंदा: बाइक-जेवर के लिए खाने में जहर देकर हत्या, कल एक नवविवाहिता की लाश बोरी में बंद मिली थी

Mon, 05 Dec 2022 05:56 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Mon, 05 Dec 2022 05:56 PM IST
सार

5 साल पहले हुई शादी के बाद अब बाइक और जेवर की मांग पर एक विवाहिता को खाने में जहर देकर मार दिया गया। एक दिन पहले, रविवार को एक नवविवाहिता की बोरे में बंद लाश मिली थी।

विज्ञापन
Nalanda: Murdered by poisoning for bike-jewellery, yesterday newly married woman was found locked in a sack
नालंदा में दहेज की मांग पर जहर देकर हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में सरकार दहेज प्रथा पर रोक की मुहिम चला रही है और इधर मुख्यमंत्री के गृह जिले नालंदा में लगातार दहेज के नाम पर हत्याएं हो रही हैं। सोमवार को सामने आया कि 5 साल पहले हुई शादी के बाद अब बाइक और जेवर की मांग पर एक विवाहिता को खाने में जहर देकर मार दिया गया। एक दिन पहले, रविवार को एक नवविवाहिता की बोरे में बंद लाश मिली थी। उस महिला की लाश, जिसके ससुराल वालों ने कुछ घंटे पहले मायके वालों को बताया था कि आपकी बेटी को दस्त हो रहा है।

विज्ञापन

बाइक और गहना नहीं लाने पर ले ली जान
सोमवार को सामने आया मामला भागन बीघा ओपी क्षेत्र का है। मौंडी देवी (25) की शादी 2017 में भागन बीघा ओपी क्षेत्र के पचासा गांव के राजू यादव से हुई थी। दहेज में अपाची बाइक और गहने की डिमांड पूरी नहीं होने पर विवाहिता को खाने में जहर देकर उसकी हत्या कर दी गई और घर को बंद कर ससुराल वाले फरार हो गए। ससुराल के पड़ोसियों ने मृतका के मायके में खबर पहुंचाई। परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से थाना को इसकी सूचना दी। पुलिस को घर के अंदर महिला का शव बेड पर पड़ा मिला। बिहारशरीफ में पोस्टमार्टम के बाद शव मायके वालों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि पांच लाख दहेज दिया था। कुछ समय सब ठीक रहा, लेकिन फिर बाइक और गहने की मांग के साथ ससुराली परेशान करने लगे। पीड़िता ने मायके वालों को बताया भी। रविवार देर शाम इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और फिर रात में किसी समय हत्या कर ससुराल वाले फरार हो गए। भागन बीघा ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि मायके वालों से आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Nalanda: Murdered by poisoning for bike-jewellery, yesterday newly married woman was found locked in a sack
बताया बीमार, मगर खेत में मिली लाश। - फोटो : अमर उजाला

दस्त बताया, फिर मौत...पहुंची तो खेत में बोरा बंद थी लाश
इससे पहले, रविवार को सरमेरा थाना क्षेत्र के सोंडीहा गांव में एक नवविवाहिता का शव मिला था। सोंडीहा गांव से उत्तर निचला खंधा धान के खेत में बरामद शव की पहचान पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के हरौली गांव निवासी सतेंद्र चौहान की 19 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी के रूप में हुई। मृतका की मां उषा देवी ने बताया कि करीब 6 माह पूर्व अपनी पुत्री की शादी सोंडीहा गांव निवासी स्व. राजकुमार चौहान के पुत्र छोटू चौहान के साथ की थी। 20 दिन पहले सोनी मायके से ससुराल आई थी। उषा देवी ने बताया कि सोनी की ननद गुड़िया ने बेटी को दस्त होने की जानकारी दी, फिर एक घंटे में मौत की खबर दी। जब पहुंचे तो धान के खेत में शव मिलने की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा मायके वालों को सौंप दिया गया है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ससुराल वालों ने दहेज के लिए हत्या की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed